Advertisement

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 70 जोड़ों को खाद्य मंत्री श्री बघेल ने सुखी दाम्पत्य जीवन की दी शुभकामना और उपहार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 70 जोड़ों को खाद्य मंत्री बघेल ने सुखी दाम्पत्य जीवन की दी शुभकामना और उपहार

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बेमेतरा – बेमेतरा ज़िले के विकासखंड नवागढ़ के संबलपुर के हायर सेकण्ड्री स्कूल परिसर में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य की शुभकामना भी दी साथ ही उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फ़िज़ूल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा।
खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि शादी सामजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। हम सब को मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता हैं। राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है जिनमे से एक है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बीडी पटेल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आज 70 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ श्रीमती अंजलि मार्कण्डेय, जिला महामंत्री टार्जन साहू, मंडल अध्यक्ष परस वर्मा, अजय साहू, मनीष जायसवाल, मनीष चौबे, दिनेश सोनी, जाहिद बैग, सोम ठाकुर, बल्लू राजपूत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न गांवों से आये हुए घराती एवं बाराती के तौर पर शामिल हुए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05