Advertisement

कंडरका पुलिस 1 किग्रा गांजा के साथ आरोपीयों को किया गिरफ्तार

कंडरका पुलिस 1 किग्रा गांजा के साथ आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत आज 25 फरवरी को पुलिस चौकी कंडरका स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा लेकर रायपुर बिरगांव की ओर से ग्राम आनंदगांव की ओर आ रहा हैैं की सूचना पर पुलिस चौकी कंडरका स्टाफ व गवाहो के साथ घटना स्थल पहुचकर घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जुमला वजनी 1 किलो कीमती करीबन 21 हजार रूपये एवं प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 04 एन. पी. 0897 कीमती करीबन 35 हजार रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 1 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत अग्रिम कार्यावाही की जा रही हैं। आरोपीगणों ईश्वर वर्मा पिता गैंदलाल वर्मा उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं. 10 बंजारी नगर बिरगांव थाना खम्तराई जिला रायपुर, ईशु यादव पिता संतोष यादव उम्र 19 साल साकिन वार्ड नं. 10 बंजारी नगर बिरगांव थाना खम्तराई जिला रायपुर, शेष नारायण साहू पिता स्वं. सीताराम साहू उम्र 30 साल साकिन सरदा थाना बेरला जिला बेमेतरा की गिरफ्तारी की गई हैैं। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी कंडरका प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, आरक्षक नुरेश वर्मा, सौरभ सिंह, संजय पाटिल, विनोद सिंह, योगेश साहू, टेकेन्द्र यादव, भवेश पुरी गोस्वामी, प्रदीप कौशल एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47