Advertisement

मोदी सरकार की योजनाओ को लेकर घर घर जांए भाजपा कार्यकर्ता – रामसेवक पैकरा

लाभार्थी सम्पर्क अभियान का लोकसभा स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

अम्बिकापुर //लाभार्थी सम्पर्क अभियान की सरगुजा लोकसभा स्तरीय कार्यशाला आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य, लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह, लोकसभा सह-संयोजक अखिलेश सोनी, लाभार्थी सम्पर्क अभियान के प्रदेश सह-संयोजक हरपाल सिंह भामरा, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष सूरजपुर बाबुलाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष बलरामपुर ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री सरगुजा अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी व लोकसभा पालक रामकृपाल साहू के विशिष्ठ आतिथ्य तथा लाभार्थी सम्पर्क अभियान लोकसभा संयोजक मुकेश गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ |

कार्यक्रम में भाजपा आईटी सेल द्वारा सरल ऐप के माध्यम से प्रोजेक्टर में लाभार्थी सम्पर्क अभियान को सम्पन्न करने की विधि समझाई गई | इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह ही आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओ को लेकर घर घर जांए तथा लाभार्थीओ से जीवंत सम्पर्क करें | उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने 10 वर्षो के कार्यकाल में समाज के हर तबके को अपनी जनकल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से लाभ पहुँचाया है | इस अवसर पर सरगुजा लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षो में देश को नई ऊचाईयों तक पहुँचाया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है | इस अवसर पर भाजपा सरगुजा लोकसभा सह-संयोजक अखिलेश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृव में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, यह मोदी जी का संकल्प है | इस अवसर पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान प्रदेश सह-संयोजक हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि लाभार्थी सम्पर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओ तथा उपलब्धियों को घर घर पहुचाकर एक बार फिर हम मोदी सरकार को लाने में जी जान से जुट जांए | देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में बढ़ने के लिए मोदी सरकार का तीसरी बार आना अत्यंत आवश्यक है |

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान सरगुजा लोकसभा संयोजक मुकेश गर्ग ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थी सम्पर्क अभियान 25 फरवरी से शुरु होकर 05 मार्च तक चलेगा | इस अभियान में मण्डल स्तर पर संयोजक तथा सह-संयोजक बने है, जो आगामी 02 दिनों में मण्डल स्तर की कार्यशाला सम्पन्न करेंगे | अभियान से जुडी सभी जानकारियां सरल ऐप के पोर्टल में प्रतिदिन अपलोड करना है तथा लाभार्थी हितग्राहियों से मिस्ड कॉल कराना है | उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व सम्पन्न होने वाला यह अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, जिसमे भाजपा कार्यकर्त्ता जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की चिट्ठी को घर-घर पहुँचाने का काम करेंगे | कार्यशाला को सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल, बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, लोकसभा पालक रामकृपाल साहू, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने भी संबोधित किया | कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन लाभार्थी सम्पर्क अभियान के सह-संयोजक संजय सिंह ने किया |

इस अवसर पर लाभार्थी सम्पर्क अभियान सह-संयोजक माया मिश्रा, सोनू तिग्गा, रोशन गुप्ता, श्रवण कुमार दास, रज्जु राम, वैभव सिंह, महेन्द्र सिंह, गुरुशरण पैकरा, चन्द्रिका यादव, बालनाथ यादव, अखण्ड विधायक सिंह, अनिल दुबे, संजय जायसवाल तथा शर्मिला गुप्ता, अजय अग्रवाल, सुरेन्द्र राजवाड़े, लीलू गुप्ता, मार्तंड साहू, मोहन शर्मा, अशोक यादव, जगमोहन सिंह, देवधन राम, सुभाष राजवाड़े, रामेशवर वैश्य, अक्षय तिवारी, अनिल जायसवाल, रामधनी, सत्यानंद, प्रदीप, शम्भुलाल, पंकज गुप्ता, शुभाष अग्रवाल, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, जग ईश्वर, अमृतलाल, रंजित गुप्ता, जगदीश खलखो, राजेश साहू, सक्षम गुप्ता, शिव राजवाड़े, जयप्रकाश साहू, शरद सिन्हा, संस्कार अग्रवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47