Advertisement

युवक कांग्रेस ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का पुतला फूंका।

युवक कांग्रेस ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का पुतला फूंका।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर/कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति और बढ़ते अपराध को राजनीतिक संरक्षण देने के विरोध में युवक कांग्रेस ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक का पुतला फूंका। पुतला जलाने को लेकर युवक कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई।
           उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा और स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल का पुतला जलने की सूचना पर पुलिस पहले से चौकस थी। पुलिस को चकमा देकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुतला फूंक दिया।इस दौरान पुलिस से युवक कांग्रेसियों की खूब झूमाझटकी हुई। पुतला दहन से पहले सभा मे युंका जिलाध्यक्ष  विकल झा ने कहा जब से भाजपा की सरकार बनी है जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। अपराधियो का मनोबल बढ़ा है। नाबालिग युवकों की  टोली गैंग बनाकर रोज वारदात कर रही है, अमेरा खदान से संगठित गिरोह खुले आम चोरी कर रहा है। सूरजपुर जिले में मासूम ऋशु का फिरौती के लिए अपहरण कर उसकी हत्या कर दी जाती है,एक महीने तक पुलिस हाथ मे हाथ धरे बैठे रहती है।अपराधियो को सत्ता का राजनैतिक संरक्षण है। ऋशु हत्याकांड का एक आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी है। भाजपा के पदाधिकारी सत्ता संरक्षण में कानून हाथ मे ले रहे हैं मैनपाट में तहसीलदार को पीटने वाले भाजपा नेता को बचाने विधायक मध्यस्थता कर रहे है ।इन सबके विरोध में उप मुख्यमंत्री जो कि गृह मंत्री भी है का पुतला जलाया है। युवक कांग्रेस आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध करती रहेगी। इस कार्यक्रम में अनिल सिंह कर्नल,आशीष वर्मा,चन्द्र प्रकाश सिंह,शिवेश सिंह बाबू,दिनेश शर्मा, रजनीश सिंह, निक्की खान,आतिश शुक्ला, हिमांशु जायसवाल,अमित तिवारी राजा,शुभम जायसवाल,विकास केशरी,आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल,अंकित जायसवाल, अमित सिंह रिंकू,सतीष घोष,लक्की मथारू, राजा धंजल,रोशन कन्नौजिया,मोंटी सिंह,आशीष शील,केदार यादव,ज़ीशान रजा अभिषेक सोनी,ऋषि राज,करण,पवन ,गौतम,मन्नू चौधरी,शशि शर्मा सहित युंका पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47