Advertisement

मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार।

मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार।

सरगुजा//मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले मे पवन दास उम्र 27 वर्ष साकिन बकनाकला लुन्ड्रा द्वारा दिनांक 23/04/22 कों थाना लुन्ड्रा आकर सूचना दिया कि बकनाकला चितवा डोंगरी जंगल मे गाँव का ही एक व्यक्ति फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर लिया हैं, सूचना पर मामले मे प्रथम दृष्टिया मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर शव पंचनामा किया गया, मामले मे मृतक के परिजनों के बयान लिए गए, जांच मे राम कुमार नागेश एवं उसकी पत्नी सविता द्वारा मृतक कों मोबाइल चोरी करने की बात बोलते हुए हाथ झापड़ से मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था, मृतक द्वारा लज्जित होकर मोबाइल वापस कर दिया गया था, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी राम कुमार नागेश उम्र 27 वर्ष एवं उसकी पत्नी सविता उम्र 25 वर्ष दोनों साकिन बकनाकला थाना लुन्ड्रा कों पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 37/24 धारा 306, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, महिला आरक्षक प्रेमा मरावी, आरक्षक हेमंत लकड़ा, अनिल मरावी, अनिल बड़ा शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47