Advertisement

विधायक के भाई द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी से दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में आरोपित भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग!

विधायक के भाई द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी से दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में आरोपित भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


अम्बिकापुर/ डकैती के आरोपित भाजपा कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए अम्बिकापुर विधायक के भाई द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी से दुर्व्यवहार और धमकी के मामले में आरोपित भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
          युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में युवक कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक को को ज्ञापन सौंप कर कहा कि इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो में लखनपुर थाना में घुसकर विधायक राजेश अग्रवाल के बड़े भाई भाजपा नेता विजय अग्रवाल प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जो कि लखनपुर थाना प्रभारी भी थे, उनसे दुर्व्यवहार करते, धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। विधायक के भाई अमेरा खदान में डकैती के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बना पुलिस कर्मियों को शासकीय और पदीय दायित्व का निर्वहन करने से रोक रहे थे।समाचार माध्यमो से यह भी पता चला कि पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई न कर प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक को ही थाना प्रभारी के पद से हटा दिया गया है। इस तरह के कृत्य सेअपराधियो का मनोबल बढ़ा है।
युवक कांग्रेसियों ने विधायक के भाई पर कानून सम्मत कार्यवाही की मांग की है। जल्द कार्यवाही न होने पर युंकइयों ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालो में आशीष वर्मा, दिनेश शर्मा, रजनीश सिंह,उत्तम राजवाड़े,अविनाश ठाकुर, विकास केशरी,आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल,सतीश घोष,केदार यादव सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
                        

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47