Advertisement

संविदा कर्मचारी वेतन वृद्धि के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव से किये मुलाकात

संविदा कर्मचारी वेतन वृद्धि के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव से किये मुलाकात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव से मुलाकात की। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि, मोदी की गारंटी के तहत 100 दिनों के अंदर कमेटी बनाने की बातों को रखा गया। उप मुख्यमंत्री द्वारा ACS (हेल्थ) को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। ज्ञात हो कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सभी संविदा कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि करने की विधानसभा में घोषणा किया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के 37000 हजार संविदा कर्मचारियों के लिए 350 करोड रुपए का बजट का प्रावधान किया गया था, जिसमें अभी तक छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संविदा कर्मचारियों को 27% अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, कर्मचारी संगठनों के द्वारा मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में चुनावी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी 100 दिवस के अंदर संविदा कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण का रास्ता निकालने समिति गठित करने के लिए भी ध्यान आकृष्ट किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के कर्मचारियों में धीरे-धीरे निराशा बढ़ते जा रहा हैैं, जिसके कारण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों द्वारा लगातार मंत्रियों एवं उप मुख्यमंत्रियों से मुलाकात किया जा रहा हैं। प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर अमित मिरी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ, डॉक्टर पुष्पेंद्र लहरें प्रांत अध्यक्ष अजाक्स चिकित्सा प्रकोष्ठ, डॉ रवि शंकर दीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी, डॉ गौरव तिवारी जिला अध्यक्ष रायपुर, पुरन आंनद जिला अध्यक्ष बेमेतरा एवं संविदा संगठन के साथी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47