Advertisement

जिलेभर के शून्य से 05 वर्ष के 1 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

जिलेभर के शून्य से 05 वर्ष के 1 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

कलेक्टर विलास भोस्कर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर // पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जिलेभर के शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को पालियो की खुराक पिलाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 852 बूथ में लक्षित कुल 138077 बच्चों में से कुल 126723 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जिसका प्रतिशत 92 रहा। स्वास्थ्य विभाग क्लस्टर के क्षेत्र अनुरूप बतौली के 10737, भफौली के 22517, धौरपुर के 16959, सीतापुर के 14494, मैनपाट के 12028, लखनपुर के 16959, उदयपुर के 11970 एवं शहरी क्षेत्र के 21059 बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक दी गई। छूटे हुये बच्चों को दिनांक 04 एवं 05 मार्च 2024 को निर्धारित दल द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।
जिला अस्पताल में बनाए गए बूथ में कलेक्टर विलास भोस्कर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एन गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. जे.के.रेलवानी, एमएस. डॉ. रमेश आर्या, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेश भजगावली जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेन्द्र राम एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47