Advertisement

आईजी ने थाना परपोड़ी, पुलिस सहायता केंद्र बिरनपुर, थाना साजा एवं थान खम्हरिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

आईजी ने थाना परपोड़ी, पुलिस सहायता केंद्र बिरनपुर, थाना साजा एवं थान खम्हरिया का किया आकस्मिक निरीक्षण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बेमेतरा – पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने 1 मार्च को जिला बेमेतरा के थाना परपोड़ी, पुलिस सहायता केंद्र बिरनपुर एवं थाना साजा एवं थान खम्हरिया का पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों व जवानों को मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। सभी अधिकारियो व जवानो को आमजन/महिला आगंतुक/रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा चोरियो एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। थाना प्रभारीयों को अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। त्रिनयन एप के माध्यम से बेमेतरा जिले के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस हैैं जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनाने, सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाकर अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू, रक्षित निरीक्षक बेमेतरा मनीष राजपूत, थाना प्रभारी साजा राजकुमार साहू, थाना प्रभारी थानखम्हरिया राकेश साहु, थाना परपोडी ओमकार साहू एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05