Advertisement

छत्‍तीसगढ़ 10 वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू

छत्‍तीसगढ़ 10 वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू

ज़िले से 13700 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2024 में 2 मार्च (शनिवार) से शुरू हो गयी। वहीं 12 वीं की परीक्षा एक मार्च से शुरू हो चुकी है। 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। वहीं 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। शुक्रवार को 12वीं का पहला पेपर हिंदी का हुआ। वही आज शनिवार को 10 वीं का भी पहला पर्चा हिंदी का हुआ। परीक्षा के लिए ज़िले में 77 केन्द्र बनाये गये है।
ज़िला शिक्षा अधिकारी अरविंद्र मिश्रा ने बताया कि कक्षा 10 वीं में आज कुल दर्ज 13999 में 13749 प्रविष्ट एवं 250 अनुपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया। केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक है, परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सुव्यवस्थित रूप से संचालित हुई। उपसंचालक कृषि एमडी डडसना द्वारा परीक्षा केन्द्र टेमरी, नादंघाट, मारो, नवागांव, एसडीओ पीडब्लूडी भावेश सिंह ने परीक्षा केन्द्र आनंदगांव, सरदा, कुसमी, बारगांव, ज़िला खनिज अधिकारी श्रीमती अर्चना ठाकुर द्वारा परीक्षा केन्द्र जनता भिंभौरी, गुघेली, गोड़गिरी निरीक्षण किया। एसडीओ पीएचई रूपेश कुमार द्वारा परीक्षा केन्द्र बालक साजा, कन्या साजा, बालक थानखम्हरिया, कन्या थानखम्हरिया, सरस्वती शिशु मंदिर थानखम्हरिया, प्रबंधक नागरिक आपूर्ति अल्का शुक्ला द्वारा परीक्षा केन्द्र बैजलपुर, कठिया रांका, जेवरा, एनके साहू श्रम अधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र खण्डसरा, बालक दाढी, कन्या दाढी, कारेसरा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र बावामोहतरा, बालसमुन्द, कुसमी और नायब तहसीलदार राजश्री पांडे ने गुनरबोर्ड केंद्र का निरीक्षण किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47