Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बीते गुरुवार को बेमेतरा के नगर पालिका परिषद बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत नवीन बाजार वार्ड नंबर 18 एवं वार्ड नंबर 21 वार्ड नंबर 20 के मध्य कबीर कुटी के पीछे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों तथा मौजूद जनसमूह को विकसित भारत की शपथ दिलाई। सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव स्तर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। पात्र हितग्राहियों का सरकारी योजना से लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ने भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, फसल बीमा, स्वायल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड के फ़ायदे बताये। अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की योजनाओं का लाभ लेने कहा। सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। आईईसी (सूचनाए शिक्षा और संचार) वैन पहुँचने पर महिलाओं ने फूलों की पंखुड़ी से स्वागत किया। आईईसी (सूचनाए शिक्षा और संचार) वैन भारत सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री का संदेश भी सुना रही है। लोगों के आधार कार्ड भी बनाये गए।
दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि देशभर में हर घर शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन आदि दिए गए और हर घर नल हर नल जल का सपना भी साकार हो रहा है। शिविर में पीएम आवास, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई। हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं जीवन ज्योति बीमा आवेदन भराया गया। स्वसहायता समूह की महिलाओं सहित लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा लाभ की जानकारी दी जा रही है। विकसित यात्रा के दौरान अधिकांश ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। सभी विभागों के द्वारा विभाग से संबंधित जानकारी प्रदान की गई आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भवन अनुज्ञा जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में रक्त परीक्षण एवं आवश्यक मेडिसिन वितरण किया गया उज्ज्वला योजना अंतर्गत फॉर्म भराया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, विशिष्ट तिथि के रूप में पार्षद घनश्याम ताम्रकार, पार्षद नित्य कोठारी, हेमंत साहू, राजू देवागन, दीनानाथ साहू उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र उपाध्याय, उप अभियंता राजवीर कौशिक, पीआईयू रवि देवांगन, लेखपाल सौरभ सिंह, विनीत, राजस्व प्रभारी राजू साहू, देवेंद्र बनाफर, प्रखर सोनी, राहुल शर्मा, तोपेंद्र ठाकुर, निखिल थानेश्वर, डॉक्टर सुभाष साहू, तुलेश्वर सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47