Advertisement

रामलला के दर्शन कर पाना सौभाग्य की बात – दीपेश साहू

रामलला के दर्शन कर पाना सौभाग्य की बात – दीपेश साहू

अयोध्या से लौटे रामभक्तों का विधायक ने सिग्नल चौक में किया भव्य स्वागत

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ के लिए सरकार ने स्पेशल ट्रेन भगवान श्रीराम लला अयोध्या दर्शन के लिए 28 फरवरी को रवाना किया गया था। जिसमें बेमेतरा जिलें के 32 श्रद्धालु रामभक्त भी भगवान श्रीराम चंद्र के अयोध्या दर्शन के लिए गया थे। आज राम भक्ति की वापसी हुई, जिसको लेकर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और कार्यकर्ताओं ने लोगों पर फूल बरसाया, उनका तिलक कर उन्हें माला पहनाया और उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, विकाश तम्बोली, प्रहलाद रजक, मोंटी साहू, परमेश्वर वर्मा, केशव साहू, युगल देवांगन, माहेश साहू, देवराम साहू, पंचू साहू, दोहाई वर्मा, अनवर साहू, रेवाराम निषाद, अशोक साहू, शिव साहू, गोपी देवांगन, तारण राजपूत, संदीप यादव, रोशन दत्ता, ललित निर्मलकर, अनिल रजक, धर्मराज खांडे, राजा राम साहू, राजेश वर्मा, हर्ष तिवारी, गौरव साहू, नारद साहू , प्रणीस रजक, आनंद यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, सच्चिदानंद यदु, पुरुषोत्तम यादव, नारद यादव, तुषार साहू, दीनानाथ साहू और अन्य श्रद्धालु शामिल रहें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा किया अपना वादा – दीपेश साहू
अयोध्या से भगवान श्री राम लला दर्शन कर लौटे रामभक्तों का स्वागत करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार ने घोषणा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही भगवान श्री राम लाल अयोध्या दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद आज प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित स्पेशल ट्रेन से रवाना होकर अयोध्या दर्शन कर रहे हैं। निश्चित ही इन पांच सालों में छत्तीसगढ़ का एक एक राम भक्त अयोध्या पहुंचकर भगवान श्री राम का दर्शन कर अपने जीवन को सौभाग्य बनाएंगे।

राम भक्तों ने साझा किया अपना अनुभव – पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि वे पहले भी कई बार अयोध्या जा चुके हैं। लेकिन इस बार वे राम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गए थे। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाएं बहुत अच्छी थी और चीजें पहले से काफी बदल गई हैं। श्रीराम के दर्शन कर मैं भाव विभोर हो गया। अपने जीवन में श्री राम का मंदिर बनता देखना हमारा सौभाग्य हैं।

श्री रामलला दर्शन कर धन्य हुए हूए श्रद्धालु – अयोध्या से दर्शन कर लौटे भाजपाइयों ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं। ट्रेन से लेकर अयोध्या में रूकने, दर्शन करने और सभी व्यवस्थाएं अच्छी थीं। उन्होंने कहा कि हमें लगता था हम भगवान श्री राम लला का मंदिर का दर्शन नहीं कर पाएंगे। लेकिन हमारा सौभाग्य था कि छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा पत्र साकार हुई और आज हमारा भगवान श्री राम चंद्र की अयोध्या दर्शन का सपना साकार हुआ। हमने भगवान राम की वह अद्भुत क्षण देख हम धन्य हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47