छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेंगे

कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेंगे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – कांग्रेस भवन बेमेतरा में दुर्ग लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से दीपक बैज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रविन्द्र चौबे पूर्व कृषि मंत्री छ.ग.शासन, गुरु रूद्र कुमार पूर्व मंत्री छ.ग.शासन, आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक बेमेतरा, जितेन्द्र साहू जिला संगठन प्रभारी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर कार्यकार्ताओ संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों का निर्वहन अच्छी से करे, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी को अभी से कमर कस कर जुट जाना है, हमे अपनी पूरी क्षमता,पूरी ताकत से कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, आप सभी अपने अपने जोन, सेक्टर, बूथ में अभी से तैयारी में जुट जाए, हम सभी को सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव कि हार से सीख लेकर कमियों को दूर करना है, पिछली हार को भूलाकर हमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां में जुट जाना है, हम सभी को एकजुट होकर एक साथ रहना है, हम सभी को एक ही लक्ष्य बनाकर एक लक्ष्य तैयार कर दुर्ग लोकसभा चुनाव को जितने की तैयारी में अभी से जुट जाना है और दुर्ग लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करना है। साथ ही केंद्रीय योजनाओं की विफलताओं को भी जनता पहुंचाना है, पिछले 10 सालों में पीएम मोदी ने देश को छलने का काम किया हैैं। बेरोजगारी देश में चरण सीमा पार हो गई हैैं, महंगाई आज देश में बढ़ती ही जा रही हैं, पेट्रोल के दाम भी आसमान छू रहे हैं, पूरे देश में आज किसान परेशान है, इसलिए आंदोलन कर रहे हैं और इन किसानों पर कार्रवाई की जा रही है, रबर की गोलियां चलाई जा रही हैैं। साथ ही कार्यकर्ताओ, पदाधिकारीयो को रविन्द्र चौबे पूर्व कृषि मंत्री, गुरु रुद्रकुमार पूर्व मंत्री, आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक बेमेतरा ने संबोधित किया। इस अवसर पर बंसी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, अवनिश राघव पूर्व अध्यक्ष, टी आर जनार्दन, प्रणिश चौबे, सुमन गोस्वामी, लुकेश वर्मा, जावेद खान, संतोष वर्मा, सुशीला जोशी, कविता साहू, बसंत दास मानिकपुरी, जितेंद्र उपाध्याय, शशिप्रभा गायकवाड़, सुशील साहू, शक्तिधर दीवान, रामेस्वर साहू, रामबिहारी राजपुत, शकुंतला साहू अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा, राजबिहारी कुर्रे, भारत भूषण साहू, अशोक बिंदल, मनोज जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, रश्मी मिश्रा, रानी सेन, राम ठाकुर, श्यामबिहारी, पुन्नी पटेल, रीना मिथलेश वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, दयासिंह वर्मा, नवाज खान, दिनेश पटेल, हरीश साहू, प्रांजल तिवारी, राजा चौबे, अजय सेन, विक्की मिश्रा, राजू साहू, प्रकाश साहू, श्रीराम यदु, सीताराम यदु, बलवंत साहू, जयप्रकाश साहू, लाला कटारे, आरिफ, ईश्वर लोधी, मोहित वर्मा, होमलाल साहू, मुकुंद परगनिया, राजकुमार बंजारे, राजेन्द्र वर्मा, धनजय साहू, भावसिनह राज, राकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारीगण, सदस्यगण उपस्थित रहें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!