
जानकी जंयती पर दूसरा पर्व स्नान सोमवार को, निकाली जाएगी शोभायात्रा
जानकी जंयती पर दूसरा पर्व स्नान सोमवार को, निकाली जाएगी शोभायात्रा
राजिम। राजिम कुंभ कल्प में जानकी जयंती के पावन पर्व पर सोमवार 4 मार्च को दूसरा पर्व स्नान किया जाएगा। जानकी जयंती का पर्व पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रद्धालुगण त्रिवेणी संगम स्थित कुंड में स्नान कर पुण्य लाभ के भागीदार बनेंगे। इस अवसर पर माता जानकी की विशाल शोभा यात्रा पूरे धार्मिक आयोजनों के साथ निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होंगे। कबीर आश्रम के प्रमुख मेघनाथ साहू ने बताया कि जानकी जयंती के अवसर पर राजिम के कबीर आश्रम से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मां महामाया मंदिर, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, व्हीआईपी मार्ग होते हुए राजिम संगम तट पहुंचेगी। जहां पूजा अर्चना पश्चात संत समागम में बने कुटिया में पहुंचेंगे। शोभयात्रा में साहू समाज के लोग भी शामिल होंगे।