Advertisement

राजिम कुंभ कल्प मेला में रविवार को उमड़ा जनसैलाब

गाड़ियों की लगी लंबी कतारे, राजिम मेला के चारों तरफ दिखी भीड़ ही भीड़

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजिम। माघ पूर्णिमा 24 फरवरी से शुरू हुए राजिम कुंभ कल्प मेला के 9वें दिन रविवार को भारी भीड़ रही। रविवार अवकाश होने कारण दर्शक एवं श्रद्धालुगण मेला का आनंद लेने राजिम पहुंचे। राजिम कुंभ कल्प में देखते ही देखते जनसैलाब उमड़ गया। हर तरफ भीड़ देखी जा रही थी। चाहे वह मीना बाजार, मंदिर, संगम नदी हो या फिर महोत्सव मंच। सांस्कृतिक कार्य को देखने के लिए तो दर्शक टूट पड़े थे। जानकारी के मुताबिक यह भीड़ प्रतिदिन महाशिवरात्रि तक बढ़ती ही जायेगी।
मंदिरों में दर्शन के लिए लगी रही कतार
त्रिवेणी संगम बीच स्थित श्री कुलेश्वर महादेव तथा भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर भगवान के दर्शन करने पड़े। प्रत्येक श्रद्धालुओं को दर्शन करने कम से कम आधे घंटे का इंजतार करना पड़ा।
पहुंच रहें देश भर से श्रध्दालु
राजिम कुंभ कल्प की पहचान सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है बल्कि देश-विदेश में इनकी ख्याति आज भी बरकरार है। मेला देखने आये बिलासपुर के राधेश्याम और उसके दोस्तों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के राजिम कुंभ आकर हमें बहुत आनंद आया। हम प्रतिवर्ष राजिम पहुंचकर मेला का आनंद लेते हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन राजिम कुंभ का दर्जा देकर छत्तीसगढ़ के वैभव को पुनः लौटाया है। इस बार मेले में कई प्रकार के नयापन देखने को मिल रहा है। जगह-जगह भगवान श्रीराम कटआउट देखकर मेला का माहौल राममय नजर आ रहा है। दुर्ग जिले से पहुंचे लक्ष्मीन बाई, तुलसी, दलौरिन बाई ने बताया कि रविवार को मेला में बहुत ज्यादा भीड़ है। मेला में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अच्छी व्यवस्थाएं की गई है।
मीना बाजार हुआ गुलजार
मीना बाजार मेलार्थियों से गुलजार रहा। सुबह 11 बजे से लोगों के आने जाने का क्रम शुरू हुआ। अपरान्ह 2 बजे तक अच्छी खासी भीड़ देखी गयी। शाम तक तो धक्का खाने की स्थिति निर्मित हो गयी थी। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस के जवान ने व्यवस्था संभाली। मौत का कुंआ में दिखाए जाने वाले करतब दर्शकों को हैरत में डाल देती है। रेंजर झुला, आकाश झुला, डिस्को झुला, टोरा-टोरा, ड्रैगन झुला के साथ मिठाई दुकानें, क्राफ्ट की दुकान, वाद्ययंत्र की दुकाने आदि पर भीड़ बनी रहीं।
गाड़ियों का रूट बदला
भीड़ को देखते हुए गाड़ियों का रूट बदला गया है। इस बार पार्किंग के लिए राजिम पहुंचने वाले प्रत्येक सड़कों पर व्यवस्था की गयी है। राजिम पुल के बीच में बैरीकेट्स लगाकर आने जाने के लिए डिवाइड किया गया है। बड़े गाड़ियों को बाहर से होकर निकाली जा रही थी। यात्री गाड़ियां में भी खचाखच भीड़ रही। रायपुर, महासमुन्द, गरियाबंद, धमतरी से राजिम आने वाले बसे ठसाठस रहीं। राजिम पहुंचने वाले सभी मार्गों में टै्रफिक जाम की स्थिति निर्मित होती रही। नवापारा बस स्टैण्ड से लेकर चंपारण चौंक, मैडम चौक, राजिम पुल, पं. श्यामाचंरण शुक्ला चौक, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, सुभाष चौक, महासमुंद मार्ग पर शिवाजी चौक, श्रीराम चौक, मंडी चौक, गरियाबंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवर्धन चौक, महामाया चौक, राजिम भक्तिन माता चौक, चौबेबांधा तिराहा आदि पर ऐसी भीड़ी पहली बार देखी गई। पांच मिनट के रास्ते ने एक घंटे से भी ज्यादा समय लगा। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को खूब मशक्कत करनी पड़ी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47