Advertisement

राजिम कुंभ के सांस्कृतिक मंच में ‘‘छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान’’ संत कवि पवन दीवान पुस्तक का विमोचन

राजिम कुंभ के सांस्कृतिक मंच में ‘‘छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान’’ संत कवि पवन दीवान पुस्तक का विमोचन

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर शनिवार को ‘‘छत्तीसगढ़ के उर्जावान संत कवि पवन दीवान’’ पुस्तक का विमोचन अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। मां कौशिल्या इनोवेशन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में पवन दीवान के जन्म दिवस पर 1 जनवरी को निःशुल्क काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें देश और प्रदेश के एक सौ आठ रचनाकारों ने भाग लिया। जिसे इस काव्य लेखन के संयोजक राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत प्रधान पाठक एवं साहित्यकार मुन्ना लाल देवदास ने छत्तीसगढ़ के उर्जावान संत कवि पवन दीवान नाम से पुस्तक का प्रकाशन करवाया। इस पुस्तक को शनिवार 2 मार्च को मुख्य मंच पर विमोचन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री साहू के अलावा राजभाषा आयोग के सचिव श्री भतपहरी, संस्कृति विभाग के शोध सहायक युगल किशोर तिवारी, जितेन्द्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम सहित जनप्रतिनिध एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM