Advertisement

जिले की प्रभारी सचिव ने कोयलीबेड़ा के दूरस्थ गांवों का सघन दौरा कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा

जिले की प्रभारी सचिव ने कोयलीबेड़ा के दूरस्थ गांवों का सघन दौरा कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उत्तर बस्तर कांकेर// महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने कलेक्टर अभिजीत सिंह के साथ जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के दूरस्थ अंचल के गांवों का सघन दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान ग्राम पानीडोबीर में आंगनबाड़ी केंद्र, आरोग्य केन्द्र, विद्यालय, सड़क निर्माण सहित कई कार्यों का निरीक्षण किया और महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी सचिव ने नियद नेल्लानार योजना के तहत गांवों को आदर्श बनाने एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं के शतप्रतिशत क्रियान्यवयन के निर्देश दिए। सचिव श्रीमती आबिदी ने गांव में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इनमें कोयलीबेड़ा से पानीडोबीर तक लगभग 15 किलोमीटर की दूरी के 950 लाख की लागत से बन रही सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही पानीडोबीर से मटियापारा लगभग 05 किलोमीटर की दूरी के 289.37 लाख की लागत से तथा चिलपरस से आलपरस तक लगभग 4 किलोमीटर दूरी की 266.72 लाख की लागत से बनने वाली सड़क मार्ग शामिल है।
श्रीमती आबिदी ने आंगनबाड़ी का निरीक्षण करते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कार्य पर अनुपस्थित रहने पर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोयलीबेड़ा क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासन के फ़्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण देने व बेहतर समन्वय के लिए सहायक कलेक्टर श्री प्रखर चंद्राकर को निर्देशित किया। गांव के ही आरोग्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और इसके जर्जर भवन के मरम्मत के भी निर्देश दिए। आरएचओ के नियमित उपस्थिति नही होने और टीकाकरण कम होने की शिकायत पर उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बाउंड्रीवाल और शौचालय निर्माण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि गांव के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आवश्यक व्यवस्था करें, जिससे बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति के साथ पढ़ाई भी अच्छी होनी चाहिए।
श्रीमती आबिदी ने पानीडोबीर और चिलपरस गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वहां बच्चों को दिए जाने वाली पोषण आहार की जानकारी ली और पेयजल व्यवस्था तथा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी केंद्रों में महतारी वंदन योजना के तहत जारी अंतिम सूची का भी अवलोकन किया। इससे पहले श्रीमती आबिदी ने कोयलीबेड़ा में मेड़की नदी पर 231 मीटर की निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया और धीमी निर्माण पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47