छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरपर्सन आदित्येश्वर शरण सिंह देव, राजस्व विभाग की टीम के साथ शहरी पीएचसी हेतु स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से चर्चा की।


अम्बिकापुर/अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव द्वारा दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति एक वर्ष पूर्व की गई थी। जिसके बाद पुराने भवनों में यह संचालीत भी है और कोरोना काल में सेम्पलिंग से लेकर वेक्सिनेशन तक यहां हुए हैं।

दवा वितरण से डिलीवरी तक इन स्वास्थ्य केंद्रों में हो रहे हैं, इन स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से लोगों को काफी राहत मिली है। अब उन दोनों ही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 75-75 लाख रुपये सेंक्शन कर दिया गया है, निर्माण की तैयारी सीजीएमएससी द्वारा किया जा रहा है। टेंडर लगने के पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरपर्सन आदित्येश्वर शरण सिंह देव, एमआईसी सदस्य द्वितेंद्र मिश्रा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ शहरी पीएचसी हेतु स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से चर्चा की। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने नगर निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार हेतु दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दी थी।

स्वीकृति मिलने के बाद पुराने बिल्डिंग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालीत हो रही थी। नवागढ़ शहरी स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान में जिस भवन में संचालीत है उसके रंग रोगन हेतु महापौर डॉ अजय तिर्की ने 2 लाख रुपये अपने निधि से उपलब्ध कराया था। जिसके बाद अब भवन निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति मिलने के बाद नए निर्माण हेतु जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। कल जनप्रतिनिधियों ने नवागढ़ में बने नये पानी टंकी के बगल में पुराने स्कूल बिल्डिंग वाले स्थल पर नवागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं गांधीनगर में सरस्वती महाविद्यालय के पीछे वाले सड़क पर स्थल का चयन किया गया है। इस दौरान पार्षद रूही गजाला, अशफाक कमर, मो इस्लाम सहित स्थानीय लोग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टॉफ मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!