प्रेशर हॉर्न,तीव्र गति से वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस एवं चकरभाठा थाना की सघन चेकिंग अभियान

प्रेशर हॉर्न,तीव्र गति से वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस एवं चकरभाठा थाना की सघन चेकिंग अभियान

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

हाईकोर्ट रोड पर यातायात संकेत एवं विभाग द्वारा ध्वनि प्रतिबंधीत एवं गति सीमा निर्धारण हेतु साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार एवं सी0एस0पी0 चकरभाटा कृष्ण कुमार पटेल व डी0एस0पी0 संजय साहू के दिशा-निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम एवं चकरभाठा थाने की टीम द्वारा विगत तीन दिवस से निरंतर ध्वनि प्रदूषण एवं तीव्र गति वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर गाइडलाइंस के अनुसार सघन चेकिंग अभियान किया जा रहा हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

चेकिंग अभियान के अंतर्गत प्रेशर हॉर्न लगे हुए भारी वाहन, बस अन्य वाहनो को चेक किया एवं स्पीड रडार मशीन से वाहन की स्पीड ज्ञात कर निर्धारित सीमा से अधिक स्पीड के वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए, चकरभाठा, यातायात पुलिस द्वारा 76 वाहनों पर कार्यवाही की गई, जिसमें से 21 वाहन चालकों पर निर्धारित सीमा से अधिक स्पीड से वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस बिलासपुर एवं चकरभाठा थाना द्वारा संयुक्त रूप से यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगी, अतः वाहन चालक प्रेशर हॉर्न का प्रयोग ना करें एवं निर्धारित गति सीमा में अपने वाहन चलावे।