छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरोजगारसूरजपुर

कलेक्टर ने धान खरीदी, उठाव और बारदाने की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी

कलेक्टर ने धान खरीदी, उठाव और बारदाने की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

-विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों पर दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश

-समय सीमा की बैठक संपन्न

सूरजपुर/ कलेक्टर एस.जयवर्धन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकरणों का समय सीमा पर निराकृत करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर ने हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। जिसमें लंबित प्रकरण, जवाबदावा प्रस्तुत होने वाले प्रकरण और कंटेप्ट लगने वाले प्रकरणों की सिलसिलेवार गहन समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी, उठाव और बारदाने की अद्यतन स्तिथि पर भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। सभी धान खरीदी केंद्र में धान उठाव हेतु गाड़ी नियमित रूप से लगे, इसके लिए कलेक्टर ने संबंधितों को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम, उपसंचालक कृषि व खाद्य विभाग व उनसे संबंध विभाग को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिये ताकि धान खरीदी व उठाव की व्यवस्था सुचारु रूप से संपन्न हो।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सभी विभाग प्रमुखों को जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं को धरातल पर सशक्त रूप से लागू करने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे। बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। इसके साथ ही कार्यस्थलों पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशाखा कमेटी के गठन के सुप्रीम कोर्ट व केंद्र सरकार के निर्देश के परिपालन में उपस्थित सर्व विभाग अध्यक्ष को शीघ्र विशाखा कमेटी गठित करने के निर्देश दिये।

बैठक में डीएफओ पंकज कमल, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!