खूनी रफ्तार ने फिर ली एक बेकसूल व्यक्ति की जान

खूनी रफ्तार ने फिर ली एक बेकसूल व्यक्ति की जान,करंजी पुलिस चौकी का मामला

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर -बीती रात पुनः एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को ठोकर मार कर निकल गई इस सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना विश्रामपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी करंजी में बीती रात ग्राम खोपा मेन रोड में अज्ञात वाहन ने मानसाय यादव पिता हूंबलाल बरगाह उम्र 50 साल निवासी नया करकोली थाना भटगांव को ठोकर मारकर निकल गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।बताया जाता है कि मृतक किसी काम के लिए ग्राम खरसुरा आया था जो वापस घर जा रहा था इसी दौरान रात्रि करीब 8 बजे अज्ञात वाहन ने उसे कुचलकर निकल गई सूचना पर विश्रामपुर करंजी पुलिस मौके पर पहुंची और उसेके शव को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में सुरक्षित रख है।
उल्लेखनीय है कि बीते 17 मार्च को मजदूर हुकुम साय व्यक्ति को टेलर वाहन ने दतिमा में ही कुचल दी थी जिसे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी इन दिनों बेलगाम वाहनों की तेज रफ्तार ने काल बनकर सड़कों में दौड़ रही है जिस पर कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।