Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर;भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। श्री देव ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र का पर्व बताते हुए कहा कि होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं। होली रंगों का त्योहार है, इससे जीवन में खुशी बढ़ती है। होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। श्री देव ने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों से उमंग और आत्मीयता से जुड़े होली के इस पावन पर्व को आपसी और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील कर कहा कि यह पर्व लोगों के लिए सुख,शांति, समृद्धि प्रगति और विकास का संदेश लेकर आए। हम सभी प्रदेशवासी राज्य को विकास के नई ऊँचाई पर पहुँचाने का संकल्प लें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47