Advertisement

शासकीय एवं निजी स्थानों से अब तक हटाए गए 5778 पोस्टर एवं बैनर

शासकीय एवं निजी स्थानों से अब तक हटाए गए 5778 पोस्टर एवं बैनर

लोकसभा आम निर्वाचन-2024

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उत्तर बस्तर कांकेर// भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों के द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिए शासकीय एवं अशासकीय भवनों पर नारे लेखन एवं बैनर, पोस्टर तथा विद्युत और टेलीफोन के खंभों पर चुनाव प्रचार से संबंधित झंडियां लगाई जाती हैं, जिसके कारण शासकीय संपत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम का प्रयोग करते हुए इसे हटाने के निर्देश दिये थे। इसके तहत सार्वजनिक सम्पति से 01 हजार 161 दीवार लेखन, 01 हजार 690 पोस्टर, 01 हजार 185 बैनर और 987 अन्य प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। इसके अलावा निजी सम्पति अंतर्गत 370 दीवार लेखन, 210 पोस्टर, 174 बैनर और 01 अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई हैं। इस प्रकार अब तक सार्वजनिक स्थलों से कुल 05 हजार 23 तथा निजी स्थलों से 755 सहित यानी कुल 05 हजार 778 पोस्टर-बैनर हटाये जा चुके हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47