Advertisement

बस्ता मुक्त विद्यालय में न्योता भजन सह परीक्षा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

बस्ता मुक्त विद्यालय में न्योता भजन सह परीक्षा उत्सव कार्यक्रम संपन्न

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय मे नेवता भोजन सह परीक्षा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।तथा परीक्षा पर चर्चा आन लाइन प्राप्त सर्टिफिकेट का किया गया वितरण*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह मे नेवता भोजन सह परीक्षा उत्सव कार्यक्रम शैक्षिक समन्वयक विजेंद्रलाल जायसवाल व घरभरन सिंह प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला रुनियाडीह की उपस्थिति मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संबंध में संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि नेवता भोजन सह परीक्षा उत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चो के मन को परीक्षा के भय से मुक्त कर परीक्षा के लिए तैयार करना, आनंददायी वातावरण मे परीक्षा देना, नैसर्गिक व स्वतंत्र प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना है। प्रथम दिवस परीक्षा पूर्व कक्षा छठवीं तथा सातवीं के सभी 56 बच्चो को दो पेन-पेन्सिल, रबर-कटर प्रदान कर हौसला अफजाई किया गया। आठवीं कक्षा के समस्त 22 बच्चो को विदाई कार्यक्रम मे पूर्व मे दिया गया था। इस दौरान संस्था मे दर्ज समस्त 78 बच्चे, शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, आरती स्व सहायता समूह से फूलमेत राजवाड़े, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की सहायिका सुमित्रा राजवाड़े व नान दईया उपस्थित रहे। परीक्षा समाप्ति पर समस्त बच्चो को परीक्षा पर चर्चा आन लाइन प्राप्त सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47