Advertisement

श्री श्री हरिश्चंद्र ठाकुरजी के 213 वां जन्म महोत्सव का आयोजन

श्री श्री हरिश्चंद्र ठाकुरजी के 213 वां जन्म महोत्सव का आयोजन

विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे मेला सा रहेगा माहौल

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर –श्री श्री हरिश्चंद्र ठाकुर के 213वा जन्म महोत्सव पर वारूनी महामेला का आयोजन हर वर्ष की तरह ग्राम पंचायत अजब नगर रविंद्र नगर में श्री किरण चांद ठाकुर हरि भजना आश्रम मे आयोजित की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार आज 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह विशाल कलश यात्रा एवं अधिवास 6 अप्रैल दिन शनिवार को गंगा स्नान एवं निशान दल आगमन 7 अप्रैल दिन रविवार प्रातः 9 बजे से हरि भजन कीर्तन और शाम 8 बजे से कवि सम्मेलन उड़ीसा के दल द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। 8 अप्रैल दिन सोमवार प्रातः 9 बजे से हरि भजन कीर्तन एवं शाम 8 बजे कवि भजन उड़ीसा के टीम द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम 9 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः 9 बजे से धार्मिक प्रवचन एवं शांति सभा का आयोजन और प्रतिदिन शाम 7 बजे से8 बजे तक तक संध्या आरती हरि भक्तों द्वारा किया जाएगा । प्रतिदिन सभी सजनों एवं भक्तों के लिए भंडारा की व्यवस्था कमेटी के द्वारा की गई है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में झूला एवं मीना बाजार के साथ मेला लगाया जाता है। मन्दिर कमेटी के सदस्यों ने दुकानदारो से अपना दुकान लगाने के लिए कमेटी से संपर्क करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की गठन की गई है, जिसमें समिति के पदाधिकारीयो में अध्यक्ष श्रीमती चित्रा, प्रमोद विश्वास छत्तीसगढ़ में तूआ महासंघ सूरजपुर ,उपाध्यक्ष, गोपाल शीतल मालाकार, संदीप सरकार, नेपाल गोसाई,,रमेश ठाकुर,मनमथ , भागीरथ सरकार सचिव ,ठाकुरदास मंडल ,बलराम शर्मा ,सुशांत मंडल ,हरि राय, सुनील मलिक ,कोषाध्यक्ष मनमथ विश्वास, दीपक गोसाई, अमर सरकार, गोपाल विश्वास आदि शामिल है।आयोजन में हरि भक्त और श्री श्री हरिश्चंद्र ठाकुर भक्तों के37 निशान दल का आगमन होना है। आयोजन की संपूर्ण तैयारी आज कर ली गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47