CG NEWS : सायकल रैली आज, नागरिकों से बढ़चढ़ कर रैली में हिस्सा लेने की अपील

CG NEWS : सायकल रैली आज, नागरिकों से बढ़चढ़ कर रैली में हिस्सा लेने की अपील

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – लोकसभा निर्वाचन-2024 संसदीय क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिये जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ज़िला मुख्यालय ब बेमेतरा में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता (स्वीप) अंतर्गत कल 2 मई को सायकल व दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि जो साइकिल के अलावा दो पहिया वाहन लेकर शामिल होने वाले हो उनसे हेलमेट के साथ रैली में शामिल होने का आग्रह किया गया है। कहा कि बिना हेलमेट शामिल ना हो। रैली सुबह 7 बजे जय स्तम्भ चौक से शुरू होगी। जो शहर के मुख्य चौक-चौराहों से गुजरेगी। प्रशासन ने सभी शहर के सभी नागरिकों से रैली में शामिल होने की अपील की है। साथ ही साथ अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हेतु अपने स्तर से प्रयास करने का आग्रह किया हैं।