Advertisement

CG NEWS : डाक मतपत्र के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया मतदान

CG NEWS : डाक मतपत्र के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया मतदान

बलरामपुर/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनिवार्य सेवा के चिन्हांकित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मतदाताओं ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में विधानसभा रामानुजगंज एवं सामरी के लिए कक्ष क्रमांक-02 व प्रतापपुर विधानसभा के लिए कक्ष क्रमांक-03 को सुविधा केन्द्र बनाया गया है। जिले में कार्यरत ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो मतदान दिवस पर चुनाव कार्य में संलग्न रहेंगे जैसे स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत मीडियाकर्मी, रेल परिवहन, दूरसंचार (बीएसएनएल) दूरदर्शन, आकाशवाणी, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित और भारतीय खाद्य निगम, डाक एवं टेलीग्राम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जो जिले में निर्वाचन कार्य में ड्यूटी में तैनात रहेंगे उनके लिए डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु 30 अप्रैल से 02 मई 2024 तक तिथि निर्धारित की गई थी। डाक मतपत्र के नोडल अधिकारी श्री आनंद राम नेताम ने जानकारी दी है कि डाक मतपत्र करने के लिए जिले के 256 अधिकारी एवं कर्मचारी चिन्हांकित किये गये थे, जिसके अंतर्गत विधानसभा 06-प्रतापपुर में 35, विधानसभा 07-रामानुजगंज में 72 एवं विधानसभा 08-सामरी में 149 अधिकारी कर्मचारी चिन्हांकित थे। मतदान समाप्ति के पश्चात् विधानसभा-06 प्रतापपुर के अंतर्गत 35 अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। इसी प्रकार विधानसभा 07-रामानुजगंज के अंतर्गत 70 तथा विधानसभा 08-सामरी के अंतर्गत 148 अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47