Advertisement

CG NEWS : वाहन प्रभारियों का प्रशिक्षण दो पाली में हुआ सम्पन्न

CG NEWS : वाहन प्रभारियों का प्रशिक्षण दो पाली में हुआ सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर//लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास जी के निर्देशन में वाहन प्रभारियों का प्रशिक्षण दो पाली में (प्रथम पाली 04 प्रेमनगर एवं 06 प्रतापपुर और द्वितीय पाली 05 भटगांव) जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी प्राचार्य एवं श्री एस.पी. निषाद प्राचार्य द्वारा उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व को विस्तार से बताया गया। वाहन प्रभारी को बताया गया कि आपका दायित्व सामग्री वितरण होने के बाद मतदान दलों को निर्धारित रूट के माध्यम से मतदान केंद्र तक सुरक्षित पहुंचना है। इसके अलावा मतदान के समाप्ति उपरांत मतदान दलों को सुरक्षित सामग्री संग्रहण केंद्र पर लाना है। वाहन प्रभारियों का यह दायित्व है कि जिस वाहन से मतदान दलों को मतदान केंद्र तक भेजा जाना है उस वाहन की फिटनेस की संपूर्ण जांच कर लें। किसी भी स्थिति में खराब वाहन को मतदान दलों के ले जाने के लिए उपयोग नहीं करना है। वाहन प्रभारी वाहन के लिए आवश्यक ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। किसी भी स्थिति में ईंधन की कमी के कारण निर्वाचन कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। वाहन प्रभारी को निर्देशित किया गया कि रूट चार्ट के अनुसार ही वाहन को मतदान केन्द्रों तक ले जाना है। वाहन में निर्वाचन से जुड़े हुए कर्मचारियों के अलावा कोई अनाधिकृत व्यक्ति नहीं होना चाहिए। वाहन प्रभारियों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का एवं कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर उपलब्ध होना चाहिए जिससे किसी आपात स्थिति में उनसे संपर्क कर कठिनाई का समाधान कर सकें। वाहन में ज्वलनशील पदार्थ, नशीले पदार्थ नहीं होना चाहिए। वाहन प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि वाहन चालक मादक पदार्थ का सेवन न करें। वाहन का ड्राइवर ड्राइविंग करते वक्त मादक पदार्थ का सेवन न करें। वाहन को निर्धारित गंतव्य स्थल (अंतिम पड़ाव स्थल) पर वाहन विश्राम करना चाहिए। वाहन प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि वाहन निर्धारित वेग से ही चलाई जाये। खतरनाक मोड़, पुल-पुलिया पर वाहन की गति कम रखें। वाहन प्रभारियों को अपने रूट की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। वाहन के ड्राइवर के पास वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागजात होनी चाहिए। वाहन प्रभारी यह भी देखें की सामग्री वितरण केंद्र से वाहन को रवाना करते समय मतदान दल के सभी सदस्य वाहन में उपस्थित रहें,
कोई भी सदस्य ना छूटे।
प्रशिक्षण के अंत में उपस्थित वाहन प्रभारियों को मतदाता जागरूकता के तहत शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए शपथ भी दिलाया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57