Advertisement

CG NEWS : नेशन फर्स्ट थीम को लेकर आगे चलने वाले हमारे देश के युवा राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं- किरण देव

CG NEWS : नेशन फर्स्ट थीम को लेकर आगे चलने वाले हमारे देश के युवा राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं- किरण देव

अम्बिकापुर//भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो युवा चौपाल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शामिल हुए। स्थानीय गांधी स्टेडियम के सामने आयोजित नमो युवा चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर जनता और समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है, नेशन फर्स्ट थीम को लेकर आगे चलने वाले हमारे देश के युवा राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, और भाजपा के सभी कार्यक्रमों को जमीन पर ले जाने का काम भाजपा युवा मोर्चा का है, जो हमेशा तत्पर है और बखूबी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।
आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी जनता से झूठ बोल बोल कर देश को दलदल में ले जाने का काम कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी अपने पूरे कार्यकाल में एक दिन की भी छुट्टी नहीं लिए हैं, और पूर्णतः समर्पित हो कर रोज 18 घंटे देश के लिए कार्य कर रहे हैं, विश्व स्तर पर मोदी जी ने देश का मान बढ़ाया है, बीते समय के शक्तिशाली कहलाने वाले देश भी आज अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों का हल निकालने में मोदी जी का हस्तक्षेप चाहते हैं। कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि INDI गठबंधन बना कर कांग्रेस और उनके सहयोगी आपस में खुद लड़ रहे हैं, उनका एक मात्र उद्देश्य मोदी जी का विरोध करना बन गया है। आगे उन्होंने कि युवा मोर्चा की सक्रियता का लाभ सीधे भाजपा संगठन को मिलता है। हमें युवाओं की सोच को राष्ट्रहित की दिशा में ले जाना है।
नमो युवा चौपाल को भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लोकसभा चुनाव प्रबंधन सह संयोजक अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, भाजयुमो जिला प्रभारी संतोष दास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, दीक्षा अग्रवाल, शोलु सिंह, दिगंबर यादव, सुनील यादव ने भी संबोधित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंच का संचालन युवामोर्चा जिला महामंत्री संजीव वर्मा तथा आभार प्रदर्शन अंशुल श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, विकास पांडे, मधु चौदाहा, रूपेश दुबे, नीलम रजवाड़े, प्रियंका चौबे, वेदांत तिवारी, रविकांत उरांव, अनिरुद्ध मिश्रा, अमोघ कश्यप, निशांत गुप्ता, मार्कंडेय तिवारी, वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, चंदन शुक्ला, लापू कश्यप, हर्ष जायसवाल, मोंटी यादव, नितिन गुप्ता, प्रकाशमणि त्रिपाठी, रिशु अंबस्ट, रवि सोनी, विकास गुप्ता, धीरज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47