Advertisement

CG NEWS : सरगुजा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के समर्थन में आमसभा!

CG NEWS : सरगुजा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के समर्थन में आमसभा!

सरगुजा : केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों और समाज के सभी वंचित वर्ग के पक्ष में कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। वाड्रफनगर के रामपुर में सरगुजा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने आमजन के साथ यह बात साझा की। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सरगुजा लोकसभा के दौरे पर आज ही कवासी लखमा हेलीकॉप्टर से दरिमा आये। दरिमा से वे अपने साथ पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के साथ वाड्रफनगर के रामपुर में आम सभा को संबोधित करने के लिए गये। इस सभा में मोहन मरकाम ने चुनौती देते हुए भाजपा से पूछा कि 20 वर्षों से सरगुजा लोकसभा से भाजपा ने चेहरे बदल बदल कर चार प्रत्याशी दिए लेकिन उनकी एक उपलब्धि कोई हो तो बताएं। आमसभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह भाजपा सांसदों की तरह नहीं है कि चुनने के बाद वो सार्वजनिक मंचों से गायब हो जाएगी। भारत जोड़ों यात्रा में राहुल जी के साथ 4000 किलोमीटर चलने वाली शशि सिंह सरगुजा के जनसरोकारों से जुड़ी रहेगी। रामपुर के उपरांत इन सभी के द्वारा बिहारपुर और प्रेमनगर में भी आमसभा को संबोधित किया गया, जिस दौरान भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47