Advertisement

CG NEWS : महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी का प्रियंका वाड्रा से सवाल!

CG NEWS : महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी का प्रियंका वाड्रा से सवाल!

रायपुर। कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा छत्तीसगढ़ के दौरे पर है भाजपा नेत्री व महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रियंका वाड्रा से सवाल कुछ सवाल किए है –
कांग्रेस के रायपुर में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में गुलाब फूलों की दो किलोमीटर कालीन पर महिलाओं की अस्मिता को रौंदती हुई चलने वाली कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा आज फिर छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। महिलाओं के सम्मान, महालक्ष्मी योजना, संविधान, आरक्षण पर झूठ परोसकर चली जाएंगीं। क्या वह इन सवालों का जवाब देंगीं कि प्राय: ही यह क्यों होता है कि कांग्रेस की महिला नेत्रियों, चाहे वह प्रदेश की हों या वह राष्ट्रीय स्तर की हों, के साथ ही दुर्व्यवहार हो ता है और वह कांग्रेस छोड़ने के लिए विवश हो जाती हैं?

आज तीसरा दिन है, जब कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री राधिका खेड़ा के साथ प्रदेश के कांग्रेस भवन में हुई बदसलूकी का मामला गरमाया हुआ है। क्या प्रियंका वाड्रा इस पूरे मामले का संज्ञान लेने और राधिका खेड़ा के साथ हुई बदसलूकी पर कारगर कार्रवाई करने का साहस दिखाएंगीं?

जिस अधिवेशन में प्रियंका वाड्रा फूलों की कालीन पर चली थीं, उसी अधिवेशन में उनके ही निज सचिव पर आपकी ही पार्टी की दलित महिला नेत्री अर्चना गौतम के साथ दुर्व्यवहार हुआ था? प्रियंका वाड्रा ने उस मामले में खामोशी क्यों ओढ़ रखी है? ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ के जिस जुमले के साथ उत्तरप्रदेश में प्रियंका वाड्रा ने कुछ नया करने का स्वांग रचा था, अर्चना गौतम उसी जुमले की ब्राण्ड हुआ करती थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

झब तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार रही, छत्तीसगढ़ में मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं के साथ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, अत्याचार की घटनाओं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ की महिलाओं की अस्मिता, सम्मान की सुरक्षा और उनके कल्याण की तनिक भी चिंता प्रियंका वाड्रा को क्यों नहीं हुई? छत्तीसगढ़ में आकर प्रियंका वाड्रा कभी यह क्यों नहीं कहतीं थीं कि ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’।

कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा कभी छत्तीसगढ़ की सड़कों-गलियों पर तो निकली नहीं, अलबत्ते प्रदेश की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने उनके कदमों तले टन-के-टन गुलाब फूल की पंखुड़ियाँ बिछाकर रास्ता बना दिया था। शायद इसीलिए महिलाओं की टीस, सिसकियाँ प्रियंका वाड्रा को कभी सुनाई नहीं पड़ीं, उनके साथ हो रही वहशियाना दरिंदगी और अत्याचार की खबर ही नहीं हुई।

आज छत्तीसगढ़ पहुँच रहीं प्रियंका वाड्रा इसे लेकर संजीदा हैं कि कांग्रेस के लोगों की बदसलूकी से क्षुब्ध क्या राधिका खेड़ा के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लग रही हैं। इससे पहले फिल्म अभिनेत्री रहीं कांग्रेस नेत्री नगमा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं सुष्मिता देव, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका चतुर्वेदी को क्या ऐसी ही बदसलूकी ने कांग्रेस छोड़ने पर विवश नहीं किया?

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47