Advertisement

CG NEWS : भाजपा गौ मांस निर्यातकों से चंदा लेकर चुनाव लड़ रही!

CG NEWS : भाजपा गौ मांस निर्यातकों से चंदा लेकर चुनाव लड़ रही!

भाजपा का एक ही काम गौ माता के नाम से वोट मांगना और बीफ कंपनियों से चंदा लेना
भाजपा फर्जी गौ सेवक, गौ तस्करों को बढ़ावा देने गोठान बंद की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर/ भाजपा सांसद संतोष पांडेय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा फर्जी गौ सेवक है। गौ मांस निर्यातकों से चंदा लेकर चुनाव लड़ती है। भाजपा को वोट देने का मतलब बीफ कंपनियों के सहयोगियों को मद्द करना है। भाजपा का एक ही काम है गौ माता के नाम से वोट मांगना और बीफ कंपनियों से चंदा लेकर चुनाव लड़ना। भाजपा का गौ विरोधी चरित्र पूरा देश ने देख लिया है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को बीफ कम्पनियो ने 250 करोड़ रुपए का चंदा इलेक्टोरल बांड के माध्यम से दिया है। बीफ कम्पनियो को फायदा पहुंचाने के लिये भाजपा की सरकार ने प्रदेश में गौ सेवा के लिए चल रही गोधन न्याय योजना को बंद कर दी। जिसका परिणाम है प्रदेश में गौ तस्करी तेजी से बढ़ी 4 महीने में हजारों गायए एवं पशुधन की तस्करी हुई है। रोड एक्सीडेंट में पशुधन की मौत हुई है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान गायो की सुरक्षा देख रेख के लिये 10,000 से अधिक गौठान बनाए गए थे। जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश में तीन लाख एकड़ जमीन सुरक्षित हुआ था। जहां पशुधन के खाने पीने रहने दवाई पानी का प्रबंध था। पशुधन के आवारा घूमते पर प्रतिबंध लग गया प्रदेश में गोधन न्याय योजना के चलते पशुधन का नस्ल सुधार हुआ दूध उत्पादन बढ़ा। गौ मूत्र गोबर खरीदी हुई गोबर से उत्पाद बनाए गए जैविक खाद बनाया गया जिससे क़ृषि लागत कम हुआ था भाजपा सरकार बनने के बाद यह सब बंद हो गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47