Advertisement

प्रदेश सरकार का आम बजट निराशाजनक व दिशाहीन -बाबूलाल अग्रवाल

प्रदेश सरकार का आम बजट निराशाजनक व दिशाहीन -बाबूलाल अग्रवाल*
सूरजपुर / भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश छत्तीसगढ़ के बजट को निराशाजनक करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि बजट भाषण के दौरान किसी भी लिहाज से लग ही नहीं रहा था कि यह छत्तीसगढ़ राज्य का बजट हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस प्रकार से बजट में प्रावधानों की घोषणा कर रहे थे उसे देख कर लग रहा था मानो मुख्यमंत्री बघेल किसी नगर निगम या नगर पालिका का बजट पेश कर रहे थे। श्री साय ने बजट को छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक व विजन रहित करार दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ बीते 2 वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आर्थिक रूप से खोखला हो चुका हैं। प्रदेश में कर्ज लेकर घी पीने वाली सरकार ने छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया हैं जिसका उदाहरण आज पेश किए गए बजट में साफ साफ देखने मिला। श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का दावा करने वाले सीएम बघेल को बताना चाहिए कि कैसे गढ़ेंगे नवा छत्तीसगढ़? ऐसे विजन रहित दिशाहीन बजट से यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ गढ़ने चले हैं तो वे समझ ले छत्तीसगढ़ की जनता और आने वालों पीढ़ी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बजट देख कर लगता हैं की लोकलुभावन वादा कर सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य बनाने का निर्णय ले लिया हैं। बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों के लिए कोई ठोस नीति नजर नहीं आती। रोजगार, बेरोजगारी भत्ता पर कोई ठोस निर्णय नहीं दिखता। किसानों को किस्तों में ठगनें वाली सरकार के रवैये और नीति में कोई बदलाव नजर नहीं आता। शराबबंदी का वादा कर सरकार में आयी कांग्रेस के राज में जब तीसरा बजट आता हैं तो आबकारी से आय में 600 करोड़ की वृद्धि की बात होती हैं यह कांग्रेस की कथनी और करनी का फर्क हैं। कोरोना काल में छत्तीसगढ़ सरकार की लापरवाही के चलते लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते डराने वाले मौत के आंकड़ों के बाद सरकार के बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निराशाजनक कदम प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता हैं। पूरा विश्व, भारत सरकार सहित देश के तमाम राज्य जहां कोरोना के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में लगे हैं वहीं छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवा की बेहतरी की दिशा में ठोस प्रयास कर पाने में विफल रही हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का बजट उद्योग, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्टर, रोजगार, शिक्षा, मूलभूत सुविधा, महिला, बुजुर्ग, किसान, कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, आदिवासी क्षेत्रों के विकास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास, सिंचाई, आवास हर मोर्चे पर निराशाजनक रहा हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57