Advertisement

सूरजपुर : अपने सहकर्मी को पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोच !

सूरजपुर : अपने सहकर्मी को पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोच !

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही// प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//सूरजपुर- न्यू बस स्टैण्ड प्रतापपुर के एक होटल में काम करने वाले बजरंगी कुशवाहा द्वारा आपसी विवाद पर साथ में काम करने वाले रामदास पिता स्व. पांडे उम्र 60 वर्ष ग्राम टुकुडांड को डण्डा से प्राणघातक प्रहार कर चोट पहुंचाया जिसे उपचार के लिए प्रतापपुर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। अमिल कुमार की रिपोर्ट पर मर्ग कायमी उपरान्त धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने प्रकरण के आरोपी की जल्द पकड़ने करने के निर्देश दिए। थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना करते हुए घेराबंदी कर आरोपी बजरंगी कुशवाहा पिता स्व. रामाशंकर कुशवाहा उम्र 40 वर्ष ग्राम महरादेउर, थाना-भोरेन जिला गोपालगंज बिहार, वर्तमान निवासी न्यू बस स्टैण्ड प्रतापपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई विवेक खलखो, एएसआई हीरालाल साहू, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, रामाधीन श्यामले, राहुल गुप्ता, भूपेन्द्र पोर्ते, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, अपील चौधरी, भीमेश आर्मो, मंगलेश्वर, निशांत, अभिमन्यू पैंकरा व महेश्वर सिंह सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57