Advertisement

विश्रामपुर : ग्राम की गरीबी परिवार की दो बेटियों ने 10वीं ,12वीं में आई अव्वल

विश्रामपुर : ग्राम की गरीबी परिवार की दो बेटियों ने 10वीं ,12वीं में आई अव्वल

किसान नेता बाबूलाल ने घर-घर जाकर किया सम्मानित

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर -गांव के गरीब परिवार की दो बेटियों ने कक्षा दसवीं एवं 12वीं में अव्वल आ कर ग्राम को रौशन किया है सूचना पर ग्राम के जनप्रतिनिधियों ने उन्हें घर-घर जाकर किया सम्मानित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रामनगर की बेटी शोभा प्रजापति आ पिता-स्व. गिरीचंद्र प्रजापति, माता श्रीमती रामेस्वरी प्रजापति ने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के 12वीं कक्षा में 82.6 प्रतिशत अंक ला कर विद्यालय में प्रथम स्थान ला कर न केवल माता पिता का नाम रोशन किया है अपितु अपने ग्राम को भी गौरव्वानवित किया है। कुमारी शोभा प्रजापति को गरीब मां ने उसे पढ़ने एवं आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तो शोभा ने लगन से पढ़ाई कर अपनी मां के मान को बढ़ाया।मां ।
ग्राम रुनियाडीह कि बेटी प्रेमलता राजवाड़े पिता बोधन राजवाड़े ने शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में नियमित छात्रा के रूप में अध्यापन कार्य कर छत्तीसगढ के वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10 वीं में 92.5 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण की । इन दोनों बच्चियों की सफलता का समाचार जैसे ही किसान नेता बाबूलाल यादव को लगी तो वह अपने सहयोगी क्रमशः रूकमणी सिंह,दिनेश यादव,सुनील श्रीवास्तव,मोतीलाल प्रजापति आदि के साथ उनके घर घर जा कर सुभकामनाये दीऔर इनकी उज्जवल भविष्य सुभकामना करते हुए भविष्य की शिक्षा व्यवस्था में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57