बिश्रामपुर : गला घोंटकर की गई निर्मम हत्या,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन।

बिश्रामपुर : गला घोंटकर की गई निर्मम हत्या,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

तीन अन्य आरोपियों कि गिरफ्तारी को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -विवाहिता की ससुराल पक्ष वाले गला घोंटकर की गई बेरहमी से की गई निर्मम हत्या के अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल के नेर्तृत्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मो० इक़बाल खान, प्रदेश नेता अजयलाल, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी, ने सूरजपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपे।
ज्ञात हो कि कल्याणपुर (देवनगर) निवासी माता श्रीमती सैमुन निशा के द्वारा अपनी पुत्री नसीमुन निशा का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार 19 मार्च 2020 को करौंदामुडा के इनायतुल्ला के पुत्र मुजीबुर्रहमान से की थी, मृतका नसीमुन निशा की माता सैमुन निशा की कथन है कि शादी के एक वर्ष के उपरांत ही ससुराल पक्ष के पति मुजीबुर्ररहमान, ससुर इनायतुल्ला, सास अमीरून निशा एवं देवर महबूब हुसैन के द्वारा दहेज की मांग को लेकर निरंतर मारपीट व प्रताड़ित करते रहे थे, इस संबंध में कई बार मृतका ने अपनी माता को बता चुकी थी, लेकिन गरीबी के कारण मृतका व उसके माता इन बातो को बर्दाश्त करते रहे, आरोपी पति मुजीबुर रहमान का इससे पहले भी एक शादी हुआ था, लेकिन पहली बीबी को भी तलाक दे चुका था, मृतका का एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है, जिसे ससुराल पक्ष ने दिनांक 06/05/2024 के रात्रि लगभग 11 बजे नसीमुन निशा उम्र 22 वर्ष की योजनाबद्ध तरीके से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर डाले, घटना की जानकारी मिलने • पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश व जिला के नेतागण घटना का जायजा लेने मृतका के मायके दिनांक 08/05/2024 को कल्याणपुर (देवनगर) पहुंचे, जहां मृतका के माता व परिवार वालो से मिले घटना के संबंध में मृतका की माता श्रीमती सैमुन निशा ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के टीम को बतालाई कि दिनांक 07/05/2024 के भोर लगभग 3 बजे मृतका के पति मुजीबुर्ररहमान ने फोन कर बताया कि आपकी लड़की नसीबुन निशा की तबीयत खराब है. जिसे अस्तपाल लेकर बैकुण्ठपुर हम लोग जा रहे है, आप लोग आ जाईये थोड़ा देर बाद फोन कर मना कर दिया कि आप लोग मत आईये, लेकिन पुत्री का तबीयत खराब सुनकर श्रीमती सैमुन निशा करौदामुड़ा पहुंच गई, जाते के साथ बेटी कहां है की बात पूछी तो कहा कि उसे मारकर एक अंधेरे कमरे में रख दिये थे, माता सैमुन निशा अपनी पुत्री के मृत शरीर को देखकर दंग रह गई, शरीर अकड़ चुका था, शरीर ठंडा पड़ गया था, माता सैमुन निशा ने बतायी कि उसके ससुराल वालो ने नसीबुन निशा को रात्रि लगभग 11-12 बजे के दरम्यानी हत्या को अंजाम दे चुके थे, माता का आरोप है कि हमेशा दहेज की मांग को लेकर पति मुजीबुर्ररहवान, ससुर इनायतउल्ला, सास अमीररून निशा, देवर महबूब हुसैन द्वारा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया करते थे, इस घटना में झिलमिली थाने में भी मृतका की माता ने पुत्री नसीबुन निशा की हत्या करने में पति, ससुर सास व एक देवर की संलिप्ता होने की बात बताई है। इसके बाद भी झिलमिली थाना प्रभारी को प्रार्थीगण द्वारा घटना की जानकारी देते हुए अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना तत्काल दी जिस पर थाना प्रभारी द्वारा बोला गया कि मेरे पास अभी स्टाफ नहीं है. मैं गिरफ्तार नहीं कर सकता हूं, तभी जाकर समाज के लोग व मृतका के परिवार वालो ने मृतका के शव को लाकर सूरजपुर कोतवाली के सामने रख दी, जिस पर पुलिस अधीक्षक की पहल पर तत्काल झिलमिली थाना प्रभारी द्वारा पति को गिरफ्तार किया गया, शेष लोगो की गिरफ्तारी को लेकर आज पर्यन्त तक थाना प्रभारी झिलमिली द्वारा सिर्फ टाल-मटोल किया जा रहा है. चूंकि आरोपी पक्ष एक धनाड्य परिवार से आते है, जिसके कारण कार्यवाही में पुलिस के द्वारा लेट-लतीफ किया जाना मामला संदेहास्पद है। थाना प्रभारी द्वारा मात्र पति मुजीबुर्ररहमान को आरोपी बनाते हुए मर्ग क्र. 0055/24 धारा 302 के तहत रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। जबकि ससुर इनायतुल्ला, सास अमीरून निशा. देवर महबूब हुसैन से आपसी सांठगांठ कर उन्हें पुलिस बचाने की भूमिका निभा रही है। मृतका की माता व अन्य लोगो का कहना है कि मेरी लड़की शरीर से मजबूत थी, मात्र पति एक व्यक्ति द्वारा अकेले गला घोटकर हत्या कर दे यह संभव हो ही नहीं सकता है, उसे उक्त चारो लोगो के सहयोग से बेरहमी से हत्या किया गया है। इस मामले में उच्च स्तरीय सुक्ष्म जांच कराकर अन्य संलिप्त हत्यारों का चेहरा बेनकाब किया जाना अति आवश्यक है। इस संपूर्ण घटनाक्रम की घोर निंदा करते हुए अविलंब निष्पक्ष कार्यवाही की हम मांग करते है, साथ ही इस ओर एक गरीब लड़की की गला घोंटकर योजनाबद्ध तरीके से की गई निर्मम हत्या के अन्य आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी समय रहते नहीं किया गया तो, हम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले सड़क पर उतरने को बाध्य होगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी।