
बिश्रामपुर : डी ए वी स्कूल बिश्रामपुर के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम !
बिश्रामपुर : डी ए वी स्कूल बिश्रामपुर के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम !

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर- आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा कक्षा दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें डी ए वी स्कूल विश्रामपुर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
दसवीं बोर्ड परीक्षा में 115 विद्यार्थी सम्मिलित हुए और परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं ने 90प्रतिशत से अधिक अंक और 23 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।
उक्त परीक्षा में विद्यालय स्तर पर मान्यता जायसवाल 98 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, रितिका बिजी 97 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, एवं अनुष्का सुनील तथा सौम्या जायसवाल ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया। इसी कड़ी में अनुप्रिया देव 94.4%, साक्षी जायसवाल 93.4%, जायना नसीम 93%, खुशबू सिंह 92.8 प्रतिशत ,रुद्र प्रताप सिंह 92.8 प्रतिशत ,कनिष्क राजवाड़े 91.4%, सुकृत त्रिपाठी 91.4 प्रतिशत और शालिनी खत्री ने 90.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय में संस्कृत में पांच विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय के नाम को रोशन किया।
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के कुल 96 विद्यार्थी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। 9 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किया और 10 विद्यार्थियों ने 80 से 90% अंक अर्जित किया। विद्यालय स्तर पर प्रियांशु सिंह ठाकुर ने 95.6% अंक अर्जित कर प्रथम, चेशांत कुमार पटेल एवं अंजली सिंह ने 94.6% अंकों के साथ द्वितीय और दिशा अग्रवाल ने 93.6% अंक के साथ तृतीय स्थान अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। संकाय स्तर पर विज्ञान संकाय गणित से चेशांत कुमार पटेल 94.6% के साथ प्रथम, दीपांशु पटेल 88% ने द्वितीय, तथा सौरभ यादव 86% ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय बायोलॉजी से साहिल शांडिल 91.6% ने प्रथम ,सचिन यादव 90.8 प्रतिशत ने द्वितीय और आर्ची जायसवाल 84.6 प्रतिशत ने तृतीय स्थान अर्जित किया। वाणिज्य संकाय से प्रियांशु सिंह ठाकुर 95.6% ने प्रथम, दिशा अग्रवाल 93.6 प्रतिशत ने द्वितीय व सिद्धार्थ 87% ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला संकाय से अंजली सिंह 94.6% ने प्रथम, निवेदिता नारायण एवं नितेश कुमार साहू ने क्रमशः 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अंशु ठाकुर 91.02 प्रतिशत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य में 1 एवं कंप्यूटर साइंस में 1 विद्यार्थी ने 100 में से 100 अंक अर्जित किया।
विद्यालय प्राचार्य श्री एच. के. पाठक जी ने दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की और उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ,अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी बड़े लक्ष्य को साधा जा सकता है। जीवन में कई बाधाएं आती हैं, ऐसे समय में हमें दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने समस्त विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक मंगलकामनाएं कीं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अजय तिवारी जी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों और समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के शानदार उपलब्धियों पर उन्हें अपनी हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की मंगल कामनाएं कीं।











