Advertisement

CGNEWS: दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

CGNEWS: दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

रायपुर/पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ तथा बीजापुर में बम विस्फोट में बच्चों की मौत पर भी सवाल खड़ा किया। अहाता आबंटन में भ्रष्टाचार पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया, इसके साथ ही दावा किया कि प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना तय है।

नारायणपुर कांग्रेस नेता की हत्या की निंदा, हत्या के लिये भाजपा सरकार दोषी

नारायणपुर जिले में कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। कांग्रेस पार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है। पूरी कांग्रेस पार्टी अपने मृत नेता के परिजनों के साथ खड़ी है। इसके पहले भी दंतेवाड़ा में हमारे नेता जोगा पोयाम की भी हत्या हुई थी। जब भाजपा नेताओं की हत्या होती है तब भाजपा उसे टार्गेट कीलिंग बताती है, हमारे नेताओं की हत्या हो रही है इस पर सरकार चुप्पी साधे हुये है।
जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है राज्य में आपराधिक घटनायें बढ़ गयी। अपराधी बेलगाम हो गये है। राजधानी से लेकर सरगुजा, बस्तर तक कोई सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है।

बीजापुर के पीडिया में हुई नक्सल मुठभेड़ पर सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीजापुर जिले के पीडिया में हुई नक्सली सुरक्षा बलो के मुठभेड़ पर गांव वालों ने सवाल खड़ा किया है। गांव वालों का कहना है कि इस घटना में निर्दोष मारे गये है। इस घटना में एक गूंगे युवक सन्नो की भी हत्या हुई है। गांव वालों के सवालों के बाद कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की जांच का निर्णय लिया है। वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच कमेटी में संयोजक संतराम नेताम, विधायक इंद्र शाह मंडावी, विधायक विक्रम मंडावी, विधायक जनक राम ध्रुव, विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला अध्यक्ष रजनु नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियाम सदस्य है।
जांच कमेटी के रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस पार्टी इस घटना पर अपनी रणनीति बनायेगी। कांग्रेस पार्टी पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग करती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मोर्टार विस्फोट में मासूम बच्चों की दुखद मौत

बीजापुर में मोर्टार/प्रेशर बम के विस्फोट में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी है। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुये जांच कमेटी बनाया है जो घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेगा अपनी रिपोर्ट सौंपेंगा। मोर्टार कहां से आया? किसका था? नक्सलियों का है या सुरक्षा बलों का, सभी पहलू की जांच आवश्यक है। बस्तर का आम आदमी नक्सली सुरक्षा बल के दो पाटों में पिस रहा है। इस प्रकार के हालात को हमने अपनी सरकार के दौरान विश्वास, विकास, सुरक्षा के मूल मंत्र से रोका था। लेकिन अब फिर से वहीं दुखद दौर शुरू हो गया है। घटना की जांच के लिये कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाया है।

अहाता आवंटन में घोटाला हुआ है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पांच सालों तक शराबबंदी को लेकर बयानबाजी करने वाली भाजपा सरकार में आने के बाद शराब घोटाले में लग गयी है। अहाता के आबंटन में घोटाला किया गया है। एक ही ई-मेल आईडी से 69 टेंडर भरे गये, सभी स्वीकृत भी हुये। सरकार शराबबंदी करने के बजाय ए.सी. अहाते बना कर शराब की खपत बढ़ा रही है। हम सरकार से पूछना चाह रहे कि पूर्ण शराबबंदी कब लागू होगी?

तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि बस्तर के कोंटा विधानसभा, दुर्ग के पाटन और भिलाई विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना तय है। यहां पर कांग्रेस के विधायक भूपेश बघेल, कवासी लखमा, देवेंद्र यादव सांसद का चुनाव जीत रहे है। रायपुर दक्षिण के भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल यथावत होंगे। वे रायपुर लोकसभा का चुनाव हार रहे है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57