छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर अत्याचार पर कांग्रेस का हमला | जरिता लैतफलांग का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप

कांग्रेस नेता जरिता लैतफलांग ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार को घेरा। आंकड़ों और उदाहरणों के साथ किया तीखा हमला।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का हमला, जरिता लैतफलांग बोलीं – भाजपा सरकार अपराधियों की संरक्षक

रायपुर | 20 अप्रैल 2025|भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा हमला बोलते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बलात्कार, अपहरण और यौन शोषण की घटनाएं चरम पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में पीड़ितों को न्याय नहीं, बल्कि प्रताड़ना मिल रही है, और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

जरिता ने कहा कि मां महामाया और मां दंतेश्वरी की इस पवित्र भूमि पर नवरात्र के दौरान नवमी के दिन ही 6 साल की बच्ची से बलात्कार हुआ, और राजधानी रायपुर में 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की खबरें आईं। उन्होंने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल होने का आरोप लगाया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने विधानसभा में प्रस्तुत सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि साल 2024-25 के दौरान राज्य में 3191 बलात्कार और 3644 अपहरण के केस दर्ज हुए, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे भी ज़्यादा भयावह है।

जरिता लैतफलांग ने कहा:

“प्रदेश में हर 3 घंटे में एक महिला या बच्ची दुष्कर्म की शिकार हो रही है। साय सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में व्यस्त है, महिलाओं की सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकता नहीं रही।”

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई ठोस कदम उठाए थे – दंतेश्वरी और दुर्गा महिला कमांडो बटालियन, गोठान, डेनेक्स जैसे मॉडल, जिसने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाया।

उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा की सरकार को छत्तीसगढ़ की बहन-बेटियों की हाय लगेगी, क्योंकि भाजपा शासनकाल में बलात्कार, छेड़छाड़, अपहरण, चाकूबाजी और जलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!