Advertisement

राइस मिल मे धान चोरी करने वाले नाबालिग बालक सहित 3 आरोपी पुलिस के चंगुल में

राइस मिल मे धान चोरी करने वाले नाबालिग बालक सहित 3 आरोपी पुलिस के चंगुल में

खरीददार भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोपाल सिंह विद्रोही// प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर- जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामेश्वर साहू पिता बउधु राम साहू उम्र 59 साल सा० केनापारा थाना जयनगर (जय हनुमान राइस मिल मैनेंजर) का थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि जय हनुमान राईस मिल से 8 मई के दरम्यानी रात अज्ञात चोर करीब 50 बोरी धान गोदाम के दीवाल में सेंध मार कर चोरी कर ले गये हैं कि प्रार्थी के रिर्पोट पर थाना में अपराध धारा सदर का अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया । प्रकरण कायमी के संबध मे श्रीमान उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एम०आर०आहिरे को अवगत कराने पर ततकाल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश देने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष महतो पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती नंदनी ठाकुर के के मार्गदर्शन मे थाना से टीम गठित कर संदेहिया के पतातलाश हेतु स्थानीय स्तर पर मुखबीर तैनात किया गया जो मुखबीर सूचना पर के आधार पर आरोपी राज गिरी, सीताराम राजवाडे निवासी केनापरा से पुछताछ करने पर अपने 02 अन्य सांथी के सांथ मिलकर राइस मिल मे सेंघ मारकर 50 बोरी धान चोरी कर अनुज कुमार गुप्ता पिता श्रीनारायण गुप्ता ग्राम केनापारा को 23 हजार रूपये मे बेंचना व पैसा को आपस मे बांटना बतलाया गया है, जिसके आधार पर धान क्रेता अनुज गुप्ता से पुछताछ करने पर 50 बोरी धान खरदीना स्वीकार कर क्रय किया गया चोरी का धान प्रस्तुत करने पर प्रकरण मे जप्त किया गया है। एवं सेंध मारने में प्रयुक्त 01 नग सब्बल, धान चोरी कर परिवहन करने में प्रयुक्त 1 नग मोटरसायकल आरोपी राज गिरी से जप्त किया गया, इसी प्रकार आरोपी सीताराम राजवाडे के कब्जे से 10 नग खाली जूट बोरी एवं विधि से संघर्षरत बालक से 10 नग जूट बोरी जप्त किया गया। एवं धान क्रेता के विरूद्ध धारा 411 भादवि० जोडी गई है. प्रकरण में आरोपी राज गिरी पिता राजु गिरी उम्र 18 साल, सीताराम राजवाडे पिता रामविलास राजवाडे उम्र 21 साल धान क्रेता अनुज गुप्ता पिता श्रीनारायण गुप्ता उम्र 45 साल सभी निवासी केनापारा थाना जयनगर जिला सूरजपुर छ०ग० को प्रकरण मे आज गिरफतार किया गया है तथा 1 विधि से संघर्षरत बालक को विधिक अभिरक्षा मे लिया गया है. एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतातलास कि जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक स्निग्धा सलामे, उनि सरफराज फिरदौसी, सउनि सोहन सिंह, प्र०आर० मुकेश्वर वर्मा, अशोक साहु, आर० विकास मिश्रा,दिनेश ठाकुर, श्याम सिंह, नीरज झा, सुरेश तिवारी, सोनु सिंह, अविनाश कुजूर व अन्य लोग सकिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57