Advertisement

गौसिया जिला मुस्लिम कोर कमेटी ने नशा के खिलाफ मुहिम छेड़ी

गौसिया जिला मुस्लिम कोर कमेटी ने नशा के खिलाफ मुहिम छेड़ी

20 सदस्यीय टीम का किया गया गठन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -गौसिया मुस्लिम जिला कोर कमेटी की बैठक सामाजिक कुर्तियों पर शिकंजा कसने हेतु होटल फ़िरदौस पैलेस में गत 18 मई को आहूत की गई। जिसमें सर्वप्रथम मुस्लिम समाज के लोग जो नशीली इंजेक्शन, नशीली दवाइयां की उपयोग व बिक्री के कार्य कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने हेतु 20 सदस्यीय टीम का किया गया गठन जो टीम जिला प्रशासन व जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से जिले में अंकुश लगाने पर करेंगे काम एवं अंजुमन कमेटियों के द्वारा सामाजिक स्तर पर भी की जायेगी शक्त कार्यवाही,
इस संबंध में गौशिया जिला मुस्लिम कमेटी के जिला सदर इजराईल खान ने बताया कि मुस्लिम समाज में इन दिनों मिल रही निरंतर शिकायत जैसे प्रथम पत्नी को तलाक देकर फौरन बाद दूसरी शादी लोग बडी आसानी से कर लेते हैं, ऐसे में कई गरीब निर्दोष लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो रहे हैं, अब ऐसे मामलों में जिले के समस्त अंजुमन कमेटियों में के माध्यम से शक्ति से बरता जायेगा, ऐसे लड़कों को दूसरी लड़की से निकाह कराने से पहले जिला कमेटी अब गहन छानबीन करेगी, वहीं ग्राम नारायणपुर में अम्बिकापुर से आई बारात की स्वागत पश्यचात सम्पन्न शादी समारोह में पाँच लाख नगद की मांग को लेकर लड़की पक्ष वालों के साथ कि गई मारपीट व निकाह होने के बाद बिना दुल्हन लिए बैगर चले जाने के मामले में जिला कोर कमेटी के द्वारा घोर निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए, ऐसे लड़का पक्ष वालों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही कराने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार गत दिनों ससुराल पक्ष वालों ने करौंदामुड़ा ग्राम में एक विवाहिता की गला घोंटकर कर की गई निर्मम हत्याकांड के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए दोषियों के विरुद्ध शक्त कार्यवाही किये जाने संबंधी बात पर चर्चा हुई। तथा जिले में पूर्व से पेंडिंग पड़े जिला मुस्लिम सामुदायिक भवन अविलम्ब बनाये जाने एवं मुस्लिमों का पिछड़ा जाति प्रमाण-पत्र बनाये जाने संबंधी राज्य शासन से जारी आदेश को जिला स्तर पर अविलम्ब लागू कराए जाने हेतु जिला कलेक्टर को दस्तावेज सहित प्रस्ताव व ज्ञापन सौंपने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
गौशिया जिला मुस्लिम कोर कमेटी की बैठक में मुख्यरूप से जिला सदर- मो० इजराईल खान, कोर कमेटी सदस्य गण क्रमशः मो० इसराईल, इक़बाल खान, मो० नूर आलम, मो० नसीम अंसारी, नूर आलम, जुल्फेकार कादरी, मो० ताहिर अंसारी, मो० जहांगीर, महबुल हसन (लोलो), अब्दुल जब्बार अंसारी, मो० सिद्दीक सदर, दिलावर खान, नशीमुद्दीन, महताब आलम, मो० फरीद, रहमान (डिसको), जवहर, वगैरह मुख्यरूप से बैठक में उपस्थित थे।
नशामुक्ति रोकने 20 सदस्यी निगरानी समिति का गठन उक्त समिति में इज़राईल खान, मो० इसराईल, ,इक़बाल खान, जुल्फेकार कादरी, हकीम अंसारी, नसीम शेख, अब्दुल रब, एलएल मो० शैयद, महताब आलम, 10- मो० हबीब, सद्दाम, निशार, अब्दुल रहमान (कल्याणपुर), ,शेख मोहम्मद, महबुल हसन, शायकुल, रहीस अहमद, सेराजुल, सद्दीक, अब्दुल रहमान भैयाथान शामिल किए गए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57