Advertisement

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने झोंकी ताकत, झारखंड के दुमका प्रवास में लगातार कर रही जनसंपर्क

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने झोंकी ताकत, झारखंड के दुमका प्रवास में लगातार कर रही जनसंपर्क

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -झारखंड, दुमका लोकसभा चुनाव के दृष्टि से छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को झारखण्ड और उड़ीसा में प्रचार के लिए प्रवास पर भेजा गया है I छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी को झारखण्ड प्रदेश के दुमका लोकसभा सीट में जीत दिलाने की जिम्मेदारी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपी हैं I

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन जी के समर्थन में प्रचार करने में दिन-रात जुटी हैं I मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी लगातार जनता के बीच जाकर मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों से जनता को अवगत करा रही हैं साथ ही जनता को “अबकी बार 400 पार” का संकल्प दिलवाकर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह कर रही हैं I

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विशाल जनसभा में शामिल
आज दुमका लोकसभा के रघुनाथपुर मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था I इसमें बतौर अतिथि छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी भी उपस्थित रही इनकी लोकप्रियता और जनता का इनके प्रति विश्वास के चलते इनके चारों ओर खड़ी जनता “फिर एक बार मोदी सरकार” का नारा लगाने लगी I

विश्वस्त सूत्रों का मानना है कि छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी की मेहनत और जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन जी को मिल रहा जनता का स्नेह देखकर ये स्पष्ट हो चूका है कि दुमका लोकसभा से भाजपा प्रचंड मतों से विजयी हो रही है I

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57