Advertisement

कलेक्टर ने भैयाथान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुविभागीय कार्यालय इत्यादि का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने भैयाथान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुविभागीय कार्यालय इत्यादि का किया निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर// आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास के द्वारा भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण सचिवालय चैनपुर, सत्यनगर, आंगनबाड़ी केंद्र चैनपुर, जनपद पंचायत भैयाथान, तहसील कार्यालय, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भैयाथान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर डीपीएम व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिससे कि क्षेत्र वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में जन मानस की आवश्यकता अनुरूप प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने उपस्थित डॉक्टर एवं स्टाफ को नियमित उपस्थित होने के साथ-साथ समय सारणी का पालन सभी नियमानुसार करें इसके लिए निर्देशित किया।
इसके साथ ही उन्होंने जनपद, तहसील व अनुविभागीय कार्यालय भैयाथान का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कार्यालय के उचित रख रखाव के साथ-साथ कार्यालयीन प्रक्रिया के सरलीकरण की दिशा में काम करने के निर्देश दिये ताकि क्षेत्र वासियों के कार्य के समय में सरल एवं सुलभ तरीके से हो सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57