Advertisement

मतगणना ड्यूटी में लगे मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण

मतगणना ड्यूटी में लगे मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर// लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना के तैयारी एवं मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु तीन पालियों में प्रथम प्रशिक्षण मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी प्राचार्य द्वारा बताया गया कि निर्वाचन की प्रक्रिया में मतगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर, 05 भटगांव और 06 प्रतापपुर का मतगणना आईटीआई भवन पर्री सूरजपुर में 04 जून 2024 को की जाएगी। मतगणना केंद्र पर नियुक्त सभी गणना कर्मचारी अभ्यर्थी निर्वाचन अभिकर्ता/गणन अभिकर्ता को मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं धूम्रपान पदार्थ ले जाना निषेध हैं। मतगणना स्थल में प्रवेश के पूर्व सभी व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाएगी। मतगणना केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी/ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना का कार्य एक बड़े मतगणना हॉल में संपन्न होगा। जिसमें मशीनों से मतों की गणना हेतु कुल 14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक गणना टेबल पर गणना का कार्य मतगणना दल द्वारा किया जाएगा जिसमें एक गणना पर्यवेक्षक एक गणना सहायक और एक माइक्रो आब्जर्वर (निगरानी हेतु) रहेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा नियत समय प्रातः 08 बजे से मतगणना प्रारंभ होगा। मतगणना के प्रारंभ होने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 को जोर से पढ़ा जाएगा। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा गणना कर्मियों को ई.व्ही.एम. से मतों की गणना के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विहित नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में व्ही.व्ही.पेट के पेपर पर्चियों के गणना के बारे में भी जानकारी दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57