Advertisement

बाबा भीमराव अंबेडकर का स्टेचू का हुआ अनावरण

बाबा भीमराव अंबेडकर का स्टेचू का हुआ अनावरण
कई समाज की संयुक्त सहयोग से अंबेडकर चौक पर हुआ प्रतिमा का अनावरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर-सूर्यवंशी महासभा छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिला इकाई के तत्वाधान में भगवान गौतम बुद्ध जी की जयंती के अवसर पर भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा का अनावरण विश्रामपुर के अंबेडकर चौक पर किया गया। आयोजन की खास बात यह रही की बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण के लिए ना तो कोई कार्यक्रम अध्यक्ष था और न हीं कोई अतिथि और न ही कोई आमंत्रित सदस्य।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजय कुर्रे सूर्यवंशी महासभा छत्तीसगढ़ राज्य जिला सूरजपुर ने बताया कि अंबेडकर चौक विश्रामपुर में लंबे समय से लोगों द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की बात कही जा रही थी लोगों की मांग पर समाज ने संगमरमर की बाबा साहब की आकर्षक एवं खूबसूरत प्रतिमा मूर्ति बनवाकर लाया है जो आज गाजी बजे के साथ आनावरण किया

विभिन्न समाज के सहयोग से बाबा भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा का हुआ अनावरण आज अंबेडकर चौक पर बाबा भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा के अनावरण किया गया जिसमें सूर्यवंशी महासभा छत्तीसगढ़, अगरिया समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, गोड समाज, सतनामी समाज ,समता बुद्ध विहार, सिस्टा,रजवार समाज के आर्थिक सहयोग से प्रतिमा का अनावरण किया गया। अनावरण से पूर्व समाज के लोगों ने निकाली शोभायात्रा जिसमें पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की सहभागिता रही। गाजे बाजे के साथ स्त्री पुरुष अंबेडकर चौक पहुंचे जहां प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम संपादित हुआ। प्रतिमा अनावरण के पश्चात रात्रि 10 बजे तक कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57