Advertisement

परेड अच्छे कमांड से चलता है, कमांड पर रखे पूरा फोकस-डीआईजी

परेड अच्छे कमांड से चलता है, कमांड पर रखे पूरा फोकस-डीआईजी

उत्कृष्ट वेशभूषा व परेड करने वाले जवान हुए पुरस्कृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही//छत्तीसगढ़ प्रदेश खबर प्रमुख//सूरजपुर-पुलिस अनुशासित विभाग है और अनुशासन को बनाए रखने के लिए परेड अत्यन्त आवश्यक है, परेड टीम वर्क के साथ ही टोली लीडर के कमांड पर आधारित है, परेड को अच्छा कमांड मिलेगा तो परेड भी अच्छी और आकर्षक होगी, टोली लीडर को परेड की और बारीकियों को जानते हुए आगामी परेड में दुरूस्त प्रदर्शन करने के निर्देश आज पुलिस लाईन पर्री में आयोजित जनरल परेड में डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने दी।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में आईजीपी सरगुजा रेंज सरगुजा का वार्षिक निरीक्षण है इस हेतु उत्कृष्ट परेड व वेशभूषा सहित अन्य कार्यवाहियों को दुरूस्त रखा जाए। सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना-चौकी प्रभारियों को परेड कमांड का और अभ्यास करने व जवानों के वेशभूषा को एकरूपता बनाने रखने के निर्देश दिए और अच्छे वेशभूषा व परेड़ करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया। थाना प्रभारियों से टोलीवार स्कवार्ड ड्रिल भी करवाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी सूरजपुर एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, डीएसपी रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना-चौकी प्रभारी सहित विभिन्न थाना-चौकी व कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57