Advertisement

हैकर ने ईमेल को हैक कर कालरी क्रमचारी के अकाउंट से तीन बार में 60,000 रुपए उड़ाए

हैकर ने ईमेल को हैक कर कालरी क्रमचारी के अकाउंट से तीन बार में 60,000 रुपए उड़ाए

बैंकों में अपनी धनराशि कि सुरक्षा को लेकर उपभोक्ताओं में खलबली

नगर में चोरी कि घटनाएं बढ़ी चोरों ने घर साफ किया इतवार बाजार से मोटरसाइकिल पार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर -ईमेल को हैक कर एसईसीएल कर्मचारी के अकाउंट से 60000 रुपए आहरण कर सनसनी फैला दी है ।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल बिश्रामपुर गायत्री खदान में कन्वेयर ऑपरेटर माइन्स कॉलोनी निवासी अमन कश्यप विश्रामपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि गत 21 मई को मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ है, जब सुबह 9:45 पर मैं ऑफिस में था
साइबर अपराधियों ने रकम 60000 रू तीन बार
(25000, 25000 ,10000 रू )
एसबीआई क्रेडिट कार्ड से बिना ओटीपी बताए हैकर ने ईमेल को हैक कर खुद से ओटीपी निकाल लिया और फ्लिपकार्ट पर उक्त रकम का गिफ्ट कार्ड क्रय कर लिया । जिसकी सूचना तत्काल भारतीय स्टेट बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक को दी एवं एवम हमने बिश्रामपुर पुलिस थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस छान बीन जारी है रखी है परन्तु अभी तक पैसे वापस नही मिले है ।बैंक के शाखा प्रबंधक एवं विश्रामपुर पुलिस आश्वासन दे रही है परंतु अब तक परिणाम सामने नहीं आया हैं।
उपभोक्ताओं के लिए अब बैंक हुए असुरक्षित, उपभोक्ता जाए तो जाए कहां?
जानकारी के अनुसार नगर के कई बैंक के उपभोक्ता साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं आए दिन साइबर अपराधियों ने भारतीय स्टेट बैंक विश्रामपुर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बिश्रामपुर में उपभोगताओ द्वारा सुरक्षित रखें धनराशि को पार कर चुके हैं ।बैंकों में अपनी धनराशि सुरक्षा को लेकर उपभोक्ता में काफी असुरक्षा की भावना पनप रही है ।बैंक उपभोक्ता का गाढ़ी कमाई सुरक्षित समझे जाने वाला विभिन्न बैंकों को असुरक्षित हो जाने से काफी चिंतित है, वे समझ नहीं पा रहे हैं कि बैंक लेनदेन एवं धनराशि सुरक्षित रखने का एक बड़ा माध्यम है परंतु बैंकों में अपनी गाढ़ी कमाई रखने के बाद भी साइबर अपराधियों ने बैंकों में उपभोक्ताओं के खातों से पैसे की डकैती डालने की घटनाओं में उतरोतर वृद्धि होने से सहमे हुए है वे समझ नही पा रहे है की जाय तो जाएं कहां और अपनी जीवन की गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखें कहां? घर में रखे तो चोरी और बैंकों में रखे तो साइबर अपराधियों द्वारा सीधा डकैती। आम लोगों का बैंकों पर से विश्वास उठता जा रहा है परंतु उनके पास समस्या से इस बात की है कि वह जाएं तो जाए कहां यह सवाल यक्ष प्रश्न बनकर उनके सामने खड़ा है।
नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ी चोरों ने घर किया साफ इतवारी बाजार से मोटरसाइकिल पार
बिश्रामपुर थाना में ग्रामीण अमर सिंह पिता बसंत सिंह निवासी बेल टिकरी सूरजपुर ने विश्रामपुर पुलिस थाना में शिकायत की है कि वह 19 तारीख को दिन रविवार को इतवारी बाजार में अटल चौक के पास अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एचएफ डीलक्स सीजी 15 डीएफ 3826 खड़ा करके सब्जी खरीद रहा था इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल पार कर दी ।इसी प्रकार प्राथिया प्रियंका पति रविंद्र ढेगने नेबिश्रामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि विश्रामपुर के केंद्रीय चिकित्सालय के नर्स के लिए बने आवासीय क्वार्टर का ताला तोड़कर लगभग 33000 रू का टीवी ,कपड़े ,साड़ियां आदि सामान चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। पुलिस ने इन दोनों मामले में अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है ।यहां बताना आवश्यक है कि नगर में प्रत्येक दिन चोरों ने कहीं ना कहीं अपना हाथ साफ कर रहे हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05