Advertisement

गौतम बुद्ध का त्याग एवं बाबा साहब के परिश्रम से ले शिक्षा बुद्ध पूर्णिमा पर बोले महाप्रबंधक अजय तिवारी

गौतम बुद्ध का त्याग एवं बाबा साहब के परिश्रम से ले शिक्षा बुद्ध पूर्णिमा पर बोले महाप्रबंधक अजय तिवारी

अम्बेडकर कि प्रतिमा का हुआ अनावरण बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -सूर्यवंशी महासभा छत्तीसगढ़ एवं सर्व समाज के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग 43 विश्रामपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ में बुद्ध जयंती(वैशाख पूर्णिमा) के मंगल अवसर पर अम्बेडकर चौक विश्रामपुर में भारत रत्न, संविधान निर्माता परम् पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की खूबसूरती यह रही कि अम्बेडकर प्रतिमा अनावरण के लिए ना तो कोई कार्यक्रम का अध्यक्ष था न ही कोई अतिथि न ही कोई विशेष आमंत्रित सदस्य केवल बहुजन महापुरुषों को मंचो पर स्थान दिया गया। अर्थात सब मेजबान, सब मेहमान की तर्ज पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चिलचिलाती धूप में अंबेडकर प्रतिमा अनावरण पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन हजारों की संख्या में उपस्थित साथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सम्भागीय अध्यक्ष आदेश कुमार रवि ने जानकारी देते हुए बताया की लगभग 35-40 वर्षों से अम्बेडकर चौक घोषित था। किंतु चौक में अम्बेडकर प्रतिमा नहीं लग पाया था। सूर्यवंशी महासभा छत्तीसगढ़ के पहल और अगुवाई में तथा सर्व समाज जिसमें मुख्य रूप से अगरिया समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, चेरवा समाज, रजवार समाज, गोंड़ समाज, सतनामी समाज, समता बुद्ध विहार विश्रामपुर, सिष्टा एस.ई.सी.एल.विश्रामपुर सरगुजा सम्भाग सहित प्रदेश स्तर के अम्बेडकर विचारधारा वाले प्रबुद्धजनों में वक्ताओं के रूप में रमेश जाटव प्रमुख मार्गदर्शक, विनोद कोशले, भूपेन्द्र बौद्ध प्रभाकर ग्वाल, महाप्रबंधक अजय तिवारी, कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल कुर्रे ने किया उपस्थित सर्व समाज का तन मन धन से सहयोग मिला एवं महत्वपूर्ण भूमिका रहा। तब जाकर अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा अनावरण किया गया साथ ही साथ मंचीय कार्यक्रम तथागत गौतम बुद्ध जी की 2587 वीं जयंती समता बुद्ध विहार के प्रांगण में सर्व समाज एवं एसईसीएल विश्रामपुर के महाप्रबंधक अजय तिवारी की आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन शिक्षक अशोक कुमार सोनवानी प्रदेश महासचिव द्वारा संचालित किया गया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश संरक्षक महेश टुंडे, चन्देश्वर रवि, प्रदेश उपाध्यक्ष जगलाल सोनवानी, प्रदेश प्रवक्ता रविदास सूर्यवंशी, प्रदेश सचिव संतोष दोहरे, रामफल मोगरे प्रदेश संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार रवि, संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष पटेल चौधरी, जिला अध्यक्ष सूरजपुर -विजय कुर्रे, जिला अध्यक्ष कोरिया- सुरेंद्र लाल चौधरी एवं टीम,जिला अध्यक्ष बलरामपुर रामपति राम चौधरी एवं टीम, जिला अध्यक्ष सरगुजा- रघुवीर चौधरी एवं टीम, जिला अध्यक्ष एम.सी.बी. शिवनारायण कुर्रे एवं टीम, विजय सूर्यवंशी, शिव कुमार सूर्यवंशी राजेश कुमार कुर्रे, जय कुमार, भुनेश्वर, हीरालाल,नरेश सोनवानी, संभागीय संरक्षक श्याम लाल सूर्यवंशी, बृजमोहन जाटव, कृष्णा रवि, विकास रवि, सुरेंद्र जाटव, आर एन राम, उमराव प्रभाकर, ईश्वर, मीना,नीतू, सुरेन्द्र,जिला उपाध्यक्ष -प्रवीण सोनवानी,योगेन्द्र बंजारे, पुरूषोत्तम कर्ष,प्रभाकर ग्वाल, जे. के महिलांगे, विनोद कुमार कोशले(सोजलिफ) शैलेश कुमार कुर्रे, सीताराम भास्कर, कन्हैयालाल रवि,विमला आगरे, मोतीलाल पैकरा, बृजमोहन सिंह गोंड़, विजय सिंह मरपची, अरुण राजवाड़े, राम कुमार बंछोर, रामजीत पनिका, अशोक कुमार सोनवानी, अशोक कनॉजिया, इंद्र कुमार बंजारे, गोरेलाल कनॉजिया, महेश सोलंकी, राकेश दिवाकर, अनूप रवि, सचिन वर्मा, महिला प्रकोष्ठ से किरन खुंटे, फूल कुमारी, चँदा कुर्रे, कविता सोनवानी, देवन्ति कनॉजिया, निशा रवि, माया बंजारे, गीता सोनवानी लक्ष्मी दास, मंजू रवि, भाग्यवती सोनवानी, गीता, निर्मला अहिरवार, रामु सोनवानी जिला मीडिया प्रभारी,अशोक टण्डन संभागीय मीडिया प्रभारी, दया प्रजापति कार्यक्रम में बच्चों का डांस,स्पीच भी कराया गया। कार्यक्रम के मध्य में सूर्यवंशी महासभा सरगुजा संभाग के द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों को जो 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र आयोजन टीम के द्वारा प्रदान किया गया। पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बब्लू हिराण्डे एवं उनकी कला जागृति टीम द्वारा प्रस्तुति दिया गया। कार्यक्रम का समापन समता बुद्ध विहार के संचालक राम बाबू के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57