Advertisement

दल बल के साथ घर घर दस्तक दे रही है मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

दल बल के साथ घर घर दस्तक दे रही है मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

लोकसाभा चुनाव प्रचार में झारखंड के दुमका में है मंत्री लक्ष्मी

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़// बिश्रामपुर -झारखंड, दुमका | छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े इन दिनों लोकसभा चुनाव के दृष्टि से झारखंड प्रवास पर हैं I भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इन्हें झारखंड राज्य के दुमका लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन जी को विजयी बनाने की जिम्मदारी सौंपी है I

जनसंपर्क में मिल रहा जनता का स्नेह
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज जनसंपर्क में दुमका लोकसभा के ग्राम कुरुवां, आसनसोल और मुड़ाबहाल में जब पहुंची, तो यहां जनता का उनके प्रति स्नेह देखने को मिला I मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी की लोकप्रियता की वजह से ही केंद्रीय नेतृत्व ने इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है I मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस दौरान दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन जी को भारी मतों से विजयी बनाने का जनता से आग्रह किया I

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जनसंपर्क में जनता का उत्साह भाजपा के जीत का संकेत
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जिन-जिन जगह जनसंपर्क में पहुँच रही हैं, उस जगह पर जिस प्रकार से जनता का मंत्री राजवाड़े जी के प्रति स्नेह और पुनः मोदी सरकार बनाने का उत्साह नजर आ रहा है, इसे देखकर दुमका लोकसभा से भाजपा की प्रचंड मतों से जीत का अंदाजा लगाया जा सकता है I

आज मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने दुमका लोकसभा के ग्राम बास्किचक, पाटशिमला, दलाई और मसलिया में पहुंचकर जनता से कमल छाप में बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने के साथ मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित राष्ट्र की बनाने ओर आगे ले जाने का आग्रह किया I

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के दिन-रात मेहनत, लगातार हो रहे जनसंपर्क के साथ इस दौरान जनता का मिल रहा स्नेह और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन जी को कमल छाप में बटन दबाकर विजयी बनाने का उत्साह देखकर ये स्पष्ट नजर आ रहा है कि दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रचंड मतों से विजयी हो रही है I

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57