Advertisement

7 वर्षीय बालक का जल समाधि लिए जाने से अंबिकापुर विश्रामपुर शोक में डूबा।

7 वर्षीय बालक का जल समाधि लिए जाने से अंबिकापुर विश्रामपुर शोक में डूबा।

पिता एवं नाना के घरों में मचा कोहराम, दो शहर डूबा शोक में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ //बिश्रामपुर -सूरजपुर निर्माणाधीन स्विमिंग पूल में 7 वर्षीय बालक निहित का जल समाधि ले लिए जाने से विश्रामपुर अंबिकापुर में शोक का वातावरण है ।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर अग्रवाल वार्ड स्थित निर्माणाधीन स्विमिंग पूल में विश्रामपुर निवासी एवं कांग्रेस का वरिष्ठ नेता सुभाष गोयल का नाती निहित अग्रवाल अपनी माता पारुल अग्रवाल,नाना सुभाष गोयल एवम अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचा था। गोयल परिवार स्विमिंग पूल में स्नान कर सामूहिक भोजन करने का प्रोग्राम बनाया था प्रोग्राम के अनुसार गोयल परिवार सूरजपुर स्थित स्विमिंग पूल पहुंचे जहां बड़ो एवं बच्चों के लिए अलग-अलग बने स्विमिंग पूल में सभी स्नान कर रहे थे इसी बीच सुभाष गोयल का नाती निहित अग्रवाल सभी के नजरों से बचते हुए बड़े लोगों को बने स्विमिंग पूल में नहाने पहुंचा और छलांग लगा दी इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। एक अन्य व्यक्ति द्वारा नहाने के दौरान मृतक निहित अग्रवाल के शव से टकराया और लोगों को बताया किसी का बच्चा अंदर डूबा हुआ है ।जब उस बच्चों को निकाला गया तो सुभाष गोयल का नाती के रूप में पहचान हुई और देखते हीदेखते कोहराम मच गया ,खुशियां मातम में बदल गई ।मृतक निहित को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया ।इस घटना से विश्रामपुर अंबिकापुर में शोक का वातावरण फैल गया। लोग सुभाष गोयल के घर संतावना देने पहुंचे।
मासूम निहित का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल मे अम्बिकापुर मे मकिया गया
मासूम निहित अग्रवाल अंबिकापुर देवीगंज निवासी एवं लक्ष्मी बोर की संचालक हेमंत अग्रवाल एवं पारुल अग्रवाल का द्वितीय पुत्र था। वह अपने माता के साथ नाना सुभाष गोयल के घर पहुंचा आया था जहां उक्त हादसा का शिकार हो गया। बताया जाता है कि मासूम का पीएम करा कर अंबिकापुर उसके परिजनों से अंतिम दर्शन करा कर विधि विधान से अंतिम बिदाई दी गई । मासूम निहित सुभाष गोयल,मोहन लाल गोयल विजय गोयल का दोहत्रा ( नाती) था जबकि अंशुल , गोलू का भांजा था। मासूम की मौत पर उसके नाना सुभाष गोयल रोते हुए कहते है कि जीवन भर का कलंक लग गया जो कभी मिटने वाला नही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57